{"_id":"69611ac738eb61e820014169","slug":"teachers-raised-questions-on-recruitment-dehradun-news-c-5-drn1037-875006-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षकों ने भर्ती पर उठाए सवाल, पदोन्नति में अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षकों ने भर्ती पर उठाए सवाल, पदोन्नति में अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
- तीन सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों से मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मांगा ब्योरा
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। जिले के तीन सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सीधी भर्ती पर सवाल उठाते हुए पदोन्नति में नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उधर मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल ने संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से साक्ष्यों के साथ पूरा ब्योरा मांगा है। संघ के जिला अध्यक्ष अनिल नौटियाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को बताया कि श्री गुरु नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर काॅलेज खुड़बुड़ा, श्री गुरु नानक पब्लिक महिला इंटर काॅलेज प्रेमनगर और श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज तिलक रोड में वर्तमान में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसमें उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम-2006 व विनियम–2009 के तहत प्रवक्ता श्रेणी के 50 प्रतिशत पद प्रशिक्षित स्नातक (एलटी) श्रेणी के शिक्षकों के पदोन्नति से भरे जाने चाहिए, लेकिन इन विद्यालयों में पदोन्नति कोटे के पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है या की जा चुकी है। इसके चलते शिक्षकों में भारी रोष है। आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में नियमों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे सालों से सेवा दे रहे पात्र शिक्षक पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं और उनकी वरिष्ठता प्रभावित होने के साथ मानसिक उत्पीड़न की स्थिति भी बन रही है। संगठन ने नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल स्थगित कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस पर तीनों विद्यालयों में शिक्षकों का विवरण, स्वीकृत व रिक्त पदों की स्थिति और पदोन्नति से संबंधित ब्योरा मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।