फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers of non-government schools will get the benefit of ad hoc services

Dehradun News: अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा तदर्थ में की गई सेवाओं का लाभ

Thu, 29 Jan 2026 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Teachers of non-government schools will get the benefit of ad hoc services
- शासन ने इस संबंध में जारी किया आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तरह तदर्थ में की गई सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है कि जिन अशासकीय स्कूलों को अनुदान सूची में लिए जाने का निर्णय लिया जाता है। उन स्कूलों के लिए नियमानुसार पद सृजित किए जाते हैं। इन सृजित पदों पर नियुक्त शिक्षकों को सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तरह वेतन एवं अन्य समस्त भत्ते दिए जाते हैं। जिसे देखते हुए वित्त विभाग का 25 नवंबर 2025 का आदेश अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों के लिए भी लागू होंगे।
विज्ञापन

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी के मुताबिक इस आदेश के बाद अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को तदर्थ में की गई सेवाओं का लाभ चयन वेतनमान और अन्य सेवानिवृत्तिक लाभ के लिए देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed