फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teachers day 2018 uttarakhand teacher got governors award from governor baby rani maurya

उत्तराखंड: शिक्षक दिवस पर 31 शिक्षकों को मिला गवर्नर्स अवार्ड, पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें...

Wed, 05 Sep 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Sep 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
teachers day 2018 uttarakhand teacher got governors award from governor baby rani maurya
baby rani maurya

शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर के 31 शिक्षकों को गवर्नर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें बेसिक और माध्यमिक स्तर के 26 शिक्षक शामिल हैं। जबकि पांच शिक्षक संस्कृत शिक्षा से हैं।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में प्रतिवर्ष माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा के राजकीय विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को गवर्नर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि शिक्षक साधुवाद के पात्र हैं क्योंकि वह उत्तराखंड का भविष्य बना रहे हैं। छोटे बच्चे खाली स्लेट की तरह होते हैं। शिक्षक उसपर जो लिख देगा वह हमेशा के लिये रहेगा। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करते राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को इतने बड़े सपने दिखाओ कि वह सोने न पाएं। शिक्षण में तकनीकी के समावेश पर उन्होंने जोर दिया। प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में एक पीरियड स्वच्छता के नाम करने की बात कही। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते कहा कि शिक्षक उन्हें ज्ञान और अनुशासन दें। क्योंकि बेटियां आगे बढेंगी तो एक नहीं दो-दो घरों का मान बढाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि ईश्वर, माता-पिता और शिक्षक के विषय में जितना कहा जाए कम है। प्रदेश में शिक्षक बहुत अच्छे हैं। इस बार का बोर्ड परीक्षाफल उन्हीं की मेहनत का नतीजा है। सचिव भूपेंद्र कौर औलख ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह हैं। यह गुरु पर निर्भर करता है कि उसे क्या आकार दे। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करें।

सम्मानित होने वाले शिक्षक:
प्राथमिक
अल्मोड़ा     दीपा आर्य, प्रअ, राप्रावि लमगड़ा
बागेश्वर      कमला परिहार, सअ, राकजूहा मन्यूड़ा गरूड़
चमोली      वीएस झिंक्वाण, सअ, राप्रावि मानुरा दशोली
चंपावत      रेखा वोरा, प्रअ, राप्रावि मौनपौखरी
देहरादून     अरविंद सोलंकी, प्रअ, राप्रावि रामगढ़, रायपुर
हरिद्वार       अमरीश चौहान, सअ, राप्रावि टीरा टौंगिया
नैनीताल     ममता धामी, राप्रावि रतौड़ा, बेतालघाट
पौड़ी           कुमुद रावत, प्रअ, राप्रावि चोपड़ा, पोखड़ा
पिथौरागढ़    गिरीश चंद्र जोशी, सअ, राउप्रावि नैनीपातल
रुद्रप्रयाग      रेखा पुजारी, प्रअ, राआप्रावि खुमेट
टिहरी          उषा त्रिवेदी, सअ, राप्रावि कोट (क्वीली)
उत्तरकाशी    चंद्रकला शाह, प्रअ, राप्रावि मातली
यूएसनगर    किरण शर्मा, प्रअ, राप्रावि कचनालगाजी

माध्यमिक
अल्मोड़ा  राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रवक्ता, जीआईसी चौमूधार
बागेश्वर   आलोक पांडे, प्रवक्ता, जीआईसी वज्यूला, गरूड़
चमोली    पुष्पा कनवासी, सअ, जीजीआईसी नारायणबगड़
चंपावत    राजेंद्र कुमार गड़कोटी, प्रवक्ता, जीआईसी बापरू
देहरादून   मधु कुकसाल, सअ, जीजीआईसी राजपुर रोड
हरिद्वार    पूनम शर्मा, प्रिंसिपल, जीजीआईसी, झबरेड़ा
नैनीताल  महेश चंद्र जोशी, सअ, राउमावि पाटकोट
पौड़ी         एनएस असवाल, सअ, राउमावि बमणगांव, रिखणीखाल
पिथौरागढ़  राजीव कुमार कश्यप, सअ, जीआईसी बांसबगड़
रुद्रप्रयाग    दर्शन सिंह रावत, प्रवक्ता, जीआईसी रामाश्रम
टिहरी          शशि नेगी, प्रवक्ता, जीजीआईसी, नरेंद्रनगर
उत्तरकाशी    सोवेंद्र सिंह, प्रवक्ता, जीआईसी बर्नीगाड
यूएसनगर    धर्मेंद्र सिंह, सअ, जीआईसी बरहैनी बाजपुर

संस्कृत शिक्षा
डॉ. जगदीश प्रसाद सकलानी, प्रवक्ता, फलित ज्योतिष श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत महाविद्यालय, पौड़ी गढ़वाल
डॉ.नवीन चंद्र जोशी,सहायक प्रवक्ता,नव्य व्याकरण, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी
डॉ.महेश चंद्र जोशी, प्रवक्ता साहित्य, ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार
हरीश चंद्र जोशी, सहायक अध्यापक, श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय, तल्लीताल, नैनीताल 
डॉ.ओमप्रकाश पुर्वाल, प्रधानाचार्य, श्री नेपाली संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed