{"_id":"1bd6aa7356320582ec09935f7676c637","slug":"teachers-boycott-teacher-s-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर भीख मांगने को मजबूर गुरूजी, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर भीख मांगने को मजबूर गुरूजी, जानिए क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 Sep 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को चार महीने से वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया, सड़कों पर भीख मांगी।
विज्ञापन
चार माह से नहीं मिला वेतन
शनिवार को पिथौरागढ़ में शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों का बहिष्कार कर सुबह 10 बजे टकाना स्थित रामलीला मैदान में एकत्र शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों का कहना था कि एसएसए के स्कूलों में तैनात शिक्षकों को कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
इस बार भी एसएसए के शिक्षकों को मई से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। एसएसए के शिक्षकों की सीधे कोषागार से नियमित रूप से वेतन देने, ब्लाक संसाधन केंद्र और संकुल संसाधन केंद्र समन्वयकों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने और विद्यालयी शिक्षा के तीन कैडर बनाने की की प्रमुख मागें हैं।
विज्ञापन
आगे भी करेंगे आंदोलन
संघ के जिला संरक्षक महेश जोशी ने कहा कि इन मांगों को लेकर 7 सितंबर को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में कार्यवाहक जिला महामंत्री निर्मल किशोर भट्ट, जिला महामंत्री सुमित्रा ठाकुर, महिपाल खड़ायत, परवेज खान, राजेंद्र पासी, कुंडल सौन, विक्रम रावल, दुर्गावती, सरला जोशी, दीपक पंत, गोकुल पंत, सुनील भट्ट, संजय उप्रेती आदि शामिल थे।