फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers await High Court decision on promotions Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: पदोन्नति के मामले में शिक्षकों को हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार, कल होनी है सुनवाई

Mon, 06 Oct 2025 01:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:38 PM IST
सार

 पदोन्नति के मामले में शिक्षकों को हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है। कल मामले में सुनवाई होनी है। विभाग ने शिक्षकों की अंतरिम पदोन्नति के मामले में हाईकोर्ट को 4400 पन्नों की सूची दी है। 

विज्ञापन
Teachers await High Court decision on promotions Uttarakhand news in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पदोन्नति के मामले में शिक्षकों की हाईकोर्ट के फैसले पर नजर है। मामले में सात अक्तूबर को सुनवाई है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री रमेश पैन्युली के मुमाबिक विभाग में शिक्षक 35 साल की सेवा के बाद एक ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के मुताबिक सरकारी स्कूलों में शिक्षक छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं, जो केवल छुट्टी के दिन आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस मामले में हाईकोर्ट में यह बताया गया कि शिक्षकों के आंदोलन से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग ने शिक्षकों की अंतरिम पदोन्नति के मामले में हाईकोर्ट को 4400 पन्नों की सूची दी है। ऐसा कर मामले को उलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बेहतर होता तात्कालिक जिनकी पदोन्नति होनी थी, उनकी सूची दी जाती, लेकिन विभाग ने सूची से सेवानिवृत्त और मृतकों के नाम भी नहीं हटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें..Uttarakhand: वन्यजीव सप्ताह; चिंताजनक...राज्य में 25 साल में अप्राकृतिक कारणों से 167 हाथियों की हुई मौत

25000 शिक्षकों से जुड़ा है मामला

शिक्षकों की पदोन्नति का मामला 25000 शिक्षकों से जुड़ा है। पदोन्नति न होने से हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक और इंटरमीडिएट कालेजों में प्रधानाचार्यों के अधिकतर पद खाली हैं। विभाग इसके लिए शिक्षकों को और शिक्षक विभाग को दोषी ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed