फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers are not happy people

शिक्षकों के वाहनों की निकालेंगे हवा

Sun, 08 Sep 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, साहिया, विकासनगर
अमर उजाला, साहिया, विकासनगर Updated Sun, 08 Sep 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन

अब दून से अपडाउन करने वाले शिक्षकों की खैर नहीं। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने बैठक कर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सतातन धर्म मंदिर साहिया में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिन वाहनों से शिक्षक रोजाना अपडाउन करते हैं, उन वाहनों की हवा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षकों को पैदल ही भेजा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश स्कूल के शिक्षक दून और अन्य जगहों से अपडाउन करते हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा वाहन बुक किए हुए हैं। घर लौटने की जल्दी में शिक्षक समय से पहले ही स्कूल बंद कर देते हैं।
विज्ञापन


अपडाउन करने के कारण शिक्षक समय पर स्कूल भी नहीं पहुंचते। विभाग द्वारा स्कूल के आठ किलोमीटर दायरे में रहने का प्रावधान किया है, जिसका शिक्षक मखौल उड़ा रहे हैं। इस सबंध में शिक्षा निदेशक के साथ ही जिला शिक्षाधिकारी, सीईओ, एसडीएम को भी पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भीमदत्त वर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, कपिल चौहान, सूरत सिंह बिष्ट, रविंद्र तोमर, रणवीर सिंह चौहान, रविंद्र राय, जयपाल सिंह, जीवन सिंह, सुल्तान सिंह बिष्ट, रणवीर राय, सरदार सिंह, रण सिंह राठौर, रणवीर सिंह चौहान, जनक सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed