फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers angry over appointment of BLO

Dehradun News: बीएलओ नियुक्त किए जाने पर शिक्षकों में रोष

Sat, 17 Jan 2026 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Teachers angry over appointment of BLO
बीएलओ नियुक्त किए जाने पर शिक्षकों ने गहरा रोष प्रकट किया है। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में शुक्रवार को राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) प्रेमलाल भारती से मुलाकात की।
विज्ञापन


संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने कहा, अधिक संख्या में शिक्षकों को बीएलओ नियुक्त किया गया है। उधर अगले दो महीने में शैक्षिक सत्र समाप्त होने वाला है और वार्षिक परीक्षाएं सर पर हैं। ऐसे में अधिकांश शिक्षकों को बीएलओ के रूप में नियुक्त कर विद्यालयों को शिक्षक विहीन कर दिया गया है। इससे पठन-पाठन पूरी तरह से चौपट हो गया है। वहीं, चयन-प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों के अभी तक निस्तारित न होने पर कहा, चयन-प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृति के लिए शिक्षकों के आवेदन पत्र जिले में कई माह से लंबित पड़े हैं। इससे शिक्षकों को आर्थिक हानि हो रही है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने कहा, सभी प्रकरणों की भली भांति जांच कर ली गई है और वित्त अधिकारी के अवलोकन के बाद आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस मौके पर संघ के संरक्षक शशि दिवाकर, जिला मंत्री शैलेंद्र नेगी, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी, सिद्धार्थ शर्मा, दिलीप सिंह, अनुराग चौहान, सचिन त्यागी, यासर आराफात, गीता राणा, भजन लाल शाह, शशि कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed