फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher will be honored at Raj Bhavan on the occasion of Teacher Day 2019

शिक्षक दिवस के मौके पर राजभवन में होगा 30 गुरुजनों का सम्मान 

Thu, 05 Sep 2019 09:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Sep 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
teacher will be honored at Raj Bhavan on the occasion of Teacher Day 2019
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : फाइल फोटो

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 गुरुजनों को गुरुवार को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शिक्षकों को गवर्नर्स अवार्ड-2019 प्रदान करेगी। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में 25 प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा और पांच संस्कृत शिक्षा से हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन


शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर हर साल उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को गवर्नर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। बृहस्पतिवार को राजभवन में होने वाले सम्मान समारोह में प्रदेश के 30 शिक्षकों को राज्यपाल के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


राज्यपाल और सीएम ने शिक्षक दिवस की दी बधाई 
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल ने कहा कि डा.राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद्, दार्शनिक, गहन चिंतक, कुशल वक्ता व महान मानवतावादी विचारक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक दिवस हमें अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देता है। देश व समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में ऐसे शिक्षकों की आवश्यकता है जो बच्चों में त्याग, प्रेम, करुणा, सहनशीलता व मानवता जैसे गुणों का विकास कर सकें। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के माध्यम से जातिवाद, क्षेत्रवाद, समुदाय व लैंगिक भेदभाव की सीमाओं से मुक्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed