फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher was not transferred After her husband's death.

पति की मौत के बाद भी नहीं हुआ तबादला

Tue, 15 Mar 2016 09:44 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Teacher was not transferred After her husband's death.
टीचर - फोटो : amar ujala

बीमार पति की देखभाल के लिए पिछले सात साल से मंत्रियों के चक्कर काट रही शिक्षका के पति की बीते दिनों मौत हो गई। लेकिन दून निवासी शिक्षिका का रुद्रप्रयाग से दून तबादला नहीं हो पाया। 

विज्ञापन

 
लकवा, ब्रेन सर्जरी और हार्ट अटैक झेल चुके गंभीर बीमार पति की देखभाल के लिए दून निवासी शिक्षिका रुद्रप्रयाग से दून अपना तबादला चाहती थी। 

शिक्षिका की बेटी नेहा कहती है कि बिना सिफारिश वालों का विभाग में कोई पूछने वाला नहीं है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका जनपद रुद्रप्रयाग में सहायक अध्यापिका जगतेश्वरी बहुगुणा के पति भाष्करानंद बहुगुणा विशेष अभिसूचना विभाग देहरादून में कार्यरत थे। 25 जनवरी 2010 को ड्यूटी के दौरान उन्हें साइटिक का अटैक पड़ा। 

विज्ञापन


इससे उनका बायीं तरफ का हाथ, पैर और चेहरा सुन्न हो गया। उनके पति की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि वह अवशिष्ट त्यागने के लिए बिस्तर से उठने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल की सेवा के बावजूद नहीं ‌हुअा तबादला: 
जगतेश्वरी पति की देखभाल के लिए रुद्रप्रयाग से देहरादून तबादला चाहती थी, लेकिन रुद्रप्रयाग जिले में उनकी 18 साल की सेवा के बावजूद उसका दून तबादला नहीं हो पाया। 

दून तबादले के लिए वह विभागीय अधिकारियों, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के चक्कर काटती रह गई। 16 जनवरी 2014 को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिक्षिका के दून तबादले और आर्थिक सहायता की घोषणा की। 

पूर्व सीएम की घोषणा के बाद शिक्षिका को आर्थिक सहायता मिली, लेकिन पति की देखभाल के लिए दून में तबादला नहीं हो पाया। 
जगतेश्वरी के लिए नियम भी धरे रह गए:
जगतेश्वरी का तबादला नियमावली के नियम 29 (1) के तहत हो सकता था। उसी की तरह प्रदेश के अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं ने इसके लिए विभाग में आवेदन किया हुआ है, लेकिन शिक्षा सत्र 2015-16 समाप्त होने को मुश्किल से 18 दिन बचे हैं, इसके बावजूद, इस नियम के तहत शिक्षकों के तबादले नहीं हो पाए। इस नियम के तहत तबादलों की सूची शासन की फाइल में ही उलझकर रह गई। 


पहुंच वालों के लिए नहीं है कोई नियम:
इस शिक्षा सत्र में ऊंची पहुंच वाले शिक्षकों के नियमों को ताक पर रखकर तबादले हुए। इन तबादलों का शिक्षक संगठनों की ओर से विरोध हुआ। बावजूद तबादले निरस्त नहीं हुए। वहीं जिनकी सिफारिश नहीं है, वे शिक्षक तबादलों के लिए चक्कर ही काटते रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed