फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher unique talent Write Hindi and english like Urdu style

इस शिक्षिका में है अनोखी प्रतिभा, उर्दू की तरह दाएं से बायीं तरफ लिखती हैं हिंदी और अंग्रेजी 

Fri, 08 Nov 2019 09:07 AM IST
अलका त्यागी हर्ष सैनी, अमर उजाला, धनौरी(हरिद्वार)
हर्ष सैनी, अमर उजाला, धनौरी(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Nov 2019 09:07 AM IST
सार

  • महज एक मिनट में 50 से 60 शब्द लिख सकती हैं उल्टे तरीके से
  • शिक्षिका इशरत हयात को बचपन से ही थी उल्टे शब्द लिखने की आदत
     

विज्ञापन
Teacher unique talent Write Hindi and english like Urdu style
शिक्षिका इशरत हयात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहा जाता है कि हर शख्स एक विशेष प्रतिभा से संपन्न होता है, जरूरत उसे पहचानने और तराशने की है। जो ऐसा कर पाता है, उसे दुनिया सलाम करती है। ऐसी ही हैं प्रतिभा की धनी हैं इशरत हयात।

विज्ञापन

 

इशरत हयात को उल्टे शब्द(दाएं से बायीं ) लिखते में महारत हासिल है। शीशे में देखने पर या पेज के पिछले हिस्से पर देखने पर वह सीधे नजर आते हैं। वह एक मिनट में 50 से 60 शब्द लिख देती है।

विज्ञापन


हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज धनौरी में तैनात शिक्षिका इशरत हयात के अंदर गजब का टैलेंट है। आप यह सुनकर चौंक जाएंगे कि इशरत मिरर राइटिंग यानी उल्टा लिखने में माहिर हैं। पिता ने उनके हुनर को पहचाना और इसे इतना निखारा कि आज वह महज एक मिनट के अंदर 50 से 60 शब्द की गति से उल्टा लिख सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इशरत हयात बचपन से ही उल्टे शब्द लिख रहीं है। वे बताती है कि जब पिता उर्दू लिखना सिखाते थे तो उर्दू की लिखाई उल्टी होने से उनके मन में विचार आया कि क्यूं न हिंदी, अंग्रेजी को भी उर्दू की तर्ज पर लिखना सीखे।

 

इसके बाद उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी को भी उल्टा लिखना शुरू कर दिया। हालांकि ये हुनर अनोखा है, इसपर उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। बता दें कि दर्पण लेखन एक असामान्य लेखन है, जिसमें लेखनी सामान्य से विपरीत दिशा में चलती है।

 

इसमें अक्षर उलटे होते हैं और दर्पण का इस्तेमाल करके इन्हें आसानी से पढ़ा भी जा सकता है। शिक्षिका इशरत हयात ने बताया कि इसमें बहुत एकाग्रता की जरूरत होती है और वह कई सालों से यह अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने कई बालिकाओं को भी मिरर राइटिंग में शिक्षित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed