{"_id":"5ce51de1bdec22077e09bd43","slug":"teacher-physically-assault-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः देवभूमि हुई शर्मसार, शिक्षक ने कक्षा पांच की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उत्तराखंडः देवभूमि हुई शर्मसार, शिक्षक ने कक्षा पांच की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Wed, 22 May 2019 03:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 22 May 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक नौनिहालों को शिक्षा देने के बजाए बच्चों से मारपीट और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिस कारण हर दिन देवभूमि को शर्मसार होना पड़ रहा है। ताजा घटना में लधियाघाटी में रीठासाहिब के एक गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक बीते दो माह से कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म कर रहा था। इस संबंध में पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर रीठासाहिब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के साथ ही पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी शिक्षक स्कूल में बने परिसर में ही रहता है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल परीक्षण कर न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व जिले के धूरा चौड़ाकोट स्कूल में शिक्षक और शिक्षिकाओं की ओर से गिनती न सुना पाने पर एक मासूम को बुरी तरह से पीटने का मामला भी सामने आया था।
विज्ञापन