फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher oppose new transfer policy.

गुरूजी बोले, ऐसे तो पहाड़ से नहीं उतर पाएंगे

Mon, 22 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
teacher oppose new transfer policy.

प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षक भवन में हुई बैठक में शिक्षकों ने नियमावली संशोधन की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि इसकी विसंगतियों को दूर न किया गया तो चकराता और कालसी के शिक्षक पहाड़ से नीचे नहीं उतर पाएंगे।

विज्ञापन


नियमों को बताया असंगत
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक संघ की चकराता ब्लॉक इकाई के संरक्षक सुधीर आर्य ने कहा कि वर्तमान में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को चकराता और कालसी में तैनाती की जाए। वहीं, यहां दस से 15 साल से तैनात शिक्षकों को सुगम और अति सुगम स्कूलों में लाया जाए।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि तबादला नियमावली में विसंगतियों से पहाड़ के शिक्षक नीचे नहीं उतर पा रहे हैं। इस तरह के नियम बना दिए गए हैं कि डी श्रेणी (दुर्गम) के स्कूल का शिक्षक यदि तबादले के लिए अनुरोध करता है तो उसे दुर्गम से अति दुर्गम स्कूल में भेजा जा रहा है। जबकि सुगम वाले शिक्षक अति सुगम में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
बैठक में पूर्व ब्लॉक मंत्री विपिन चौहान, मोहिनी गौड़, इंदु ज्योति, मधु राणा, धर्मपाल, रुचि पुंडीर, अनिल गोसाई, सिम्मी मेहता, सरिता सक्सेना, रमेश चंद व्यास, पूनम आर्या, सुरेश कुमार, अंजू, चंद्र किशोर शर्मा, ममता रतूड़ी, विभा शर्मा, वेद प्रकाश, रेणू, अनीता त्यागी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed