फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher beat girl student.

बेरहम शिक्षक ने पांचवीं की छात्रा को बेरहमी से पीटा

Wed, 03 Feb 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
ब्यूरो / अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Wed, 03 Feb 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
teacher beat girl student.

टिहरी में भिलंगना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमियाला में एक शिक्षक ने कक्षा पांच में पढ़ रही एक छात्रा को बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन


शिकायत पर परिजनों ने मुख्य शिक्षाधिकारी से मिलकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीओ ने तत्काल प्रभाव से उपखंड शिक्षाधिकारी को मौके पर भेज कर जांच के निर्देश दिए। जांच में मामला सही पाए जाने पर शिक्षक के माफी मांगने पर उन्हें दूरस्थ क्षेत्र के स्कूल में अटैच कर दिया गया।

सोमवार को प्राथमिक विद्यालय चमियाला द्वितीय में शिक्षक विशन सिंह ने कक्षा पांच के बच्चों को कुछ प्रश्नों के उत्तर पूछे, जिसमें रेखा पुत्री उज्ज्वल सिंह ग्राम चमियाला शिक्षक को प्रश्नों के सही उत्तर नही बता पाई, तो शिक्षक ने अपना आपा खो दिया और बालिका की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को पीठ व हाथों पर डंडे के निशान दिखाए तो वे हैरान हो गए। मंगलवार को छात्रा के पिता बालिका को साथ में लेकर तहसील दिवस में पहुंचे और सीईओ डीसी गौड़ से शिकायत की, जिस पर उन्होंने उपखंड शिक्षाधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद को स्कूल में जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच करने गए बीईओ ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आरोपी शिक्षक ने पिटाई की घटना पर माफी मांगी है। बीईओ ने बताया कि आरोपी शिक्षक को सजा के तौर पर दो माह के लिए दूरस्थ प्राथमिक स्कूल पौनाड़ा में अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed