फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher beat a student with stick

होमवर्क न करने पर टीचर ने दी ऐसी सजा कि बच्चा पहुंचा अस्पताल

Sun, 30 Apr 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,काशीपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Teacher beat a student with stick
Demo pic

एक पब्लिक स्कूल की अध्यापिका ने होमवर्क न करने पर कक्षा चार के छात्र की जमकर पिटाई की। बच्चे को जमीन पर घुटनों के बल बैठाकर सजा दी। इससे बच्चे के शरीर पर चोट के निशान पड़ गए।

विज्ञापन


प्रकाश सिटी निवासी नवीन सिंह परिवहन विभाग में पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) के पद पर पिथौरागढ़ में तैनात हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र आयुष्मान सिंह दढ़ियाल मार्ग स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार को वह स्कूल से घर लौटा। घर आकर वह कपड़े बदलने लगा। उनका घरेलू नौकर गणेश कपड़े बदलने में मदद करने लगा।
विज्ञापन


आयुष्मान के बदन पर कई जगह चोटों के निशान देख गणेश जोर से चिल्लाया। इसे सुनकर परिवार के लोग एकत्र हो गए। पहले तो बच्चे ने कुछ नहीं बताया लेकिन जब उसके मामा अजय सिंह ने उससे प्यार से पूछा तो आयुष्मान ने बताया कि उसने होमवर्क नहीं किया था। इसलिए मेम (टीचर) ने उसे बांस के डंडे से पीटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारने के बाद मैडम ने फिर दी सजा

Teacher beat a student with stick
Demo pic

बच्चे ने बताया कि डंडे से पीटने के बाद मैडम ने फिर उसे घुटनों के बल जमीन में मिट्टी पर बैठाकर सजा दी। मेम का नाम लेते ही वह डर से सिहर रहा था। बच्चे की हालत देकर परिजन भड़क गए।

आयुष्मान की नानी राधिका सिंह बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उसे मेडिकल कराने सरकारी अस्पताल भेजा। बच्चे के मामा अजय सिंह भी साथ में थे।

बच्चे के वापस थाना आने तक बाजार में यह सूचना फैल गई। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली पहुंचे। पीड़ित बच्चे की नानी राधिका सिंह की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। बच्चे ने व्यापारियों और पुलिस को बताया कि अंग्रेजी पढ़ाने वाली मेम ने बांस के डंडे से पीटा।
 

आठ बच्चों को पीटा था मैडम ने

Teacher beat a student with stick
Demo pic

फिर उसे सजा के तौर पर घुटनों के बल जमीन पर बैठाया। उसे पीटने के बाद जब मेम चली गईं तो उसने फादर से शिकायत की और चोटों के निशान दिखाए तो फादर बोले बेटा घर में भी किसी को मत बताना। इससे पहले भी मेम उसे स्केल से पीट चुकी है। तब उसकी हथेली सूज गई थी लेकिन उसने डर से किसी को नहीं बताया

शुक्रवार को मेम ने उसके समेत आठ बच्चों को और पीटा। बच्चे ने दुकानदारों को अपने शरीsर पर पड़े चोटों के निशान दिखाए। उसके पीठ, दोनों कंधों, हाथों, पैरों, जांघों पर गहरे लाल, नीले निशान पड़े थे।
 
एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने कहा कि बच्चे को पीटना गंभीर अपराध है। बच्चे को पीटने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed