फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tea Estate Chipko movement.

चाय बागान चिपको आंदोलन,पेड़ों को बांधे रक्षाबंधन

Mon, 29 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Mon, 29 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tea Estate Chipko movement.

देहरादून में चाय बगान को बचाने के लिए चाय बगान चिपको आंदोलन की शुरूआत की गई है। राजधानी के कई नागरिक अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, पशु अधिकार, उपभोक्ता अधिकार, चिकित्सकों से जुड़े, मजदूर, कामगार, किसान, बुजुर्ग हितों, साहित्य, वैज्ञानिक अध्ययन, आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग और सैकड़ों की संख्या में छात्र चाय बागान के पेड़ों को रक्षाबंधन बांधने पहुंचे।

विज्ञापन


संकल्प लिया कि किसी भी कीमत पर वे चाय बागान को तबाह नहीं होने देंगे। सरकार से मांग की कि स्मार्ट सिटी के लिए वह ग्रीन फील्ड वाला विकल्प त्याग दे।

रेट्रोफिटिंग और रि डेवलपमेंट के विकल्प में सभी संगठन सरकार को सहयोग देंगे। तय किया गया कि दून को स्मार्ट बनाया जाएगा। रविवार को वसंत विहार काली मंदिर के निकट चाय बागान में अलग ही नजारा था।
विज्ञापन


वेल्हम गर्ल्स, कसिगा स्कूल, जॉन मार्टिन स्कूल के छात्र-छात्राएं बसों में चाय बागान के पास पहुंचे। उनके साथ-साथ चाय बागान श्रमिक, हरबंसवाला निवासी ग्रामीण नारे लगाते पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटीजन फॉर ग्रीन दून, कंज्यूमर काउंसिल, एक्स सर्विसमैन लीग, फ्रेंड्स ऑफ दून सोसायटी, मैड, वसंत विहार रेजीडेंट्स एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, प्रमुख, यू टर्न, चाय बागान मजदूर सभा, नवधान्या, पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट समेत जीवन के कई क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के गणमान्य लोग चाय बागान गीत गाते पहुंचे।

दस वर्ष से लेकर नब्बे साल तक की उम्र के लोग उत्साह के साथ कुछ कर गुजरने की तमन्ना के साथ आए। मैड के अभिजन नेगी, करण कपूरअर्नव रमोला, मानवेंद्र रावत, शार्दुल असवाल, शुभम बिष्ट ने मन को छूने वाले नाटक की प्रस्तुति दी।

बुजुर्ग पत्रकार राजकंवर, समर भंडारी, चित्रा गुप्ता, फ्लोरेंस पांधी, डा. भीम पांधी, ब्रिगेडियर केजी बहल, महेश भंडारी, विनोद भट्ट, एसएस खेड़ा, सुशील त्यागी, विंग कमांडर कुलदीप शिवा, राजन बृजनाथ, रति राम, आशारानी कपूर, जीडी अंडरहिल, वीणापाणी जोशी, जोडी अंडरहिल, नितिन पांडेय, ब्रिगेडियर बॉथ, जरीना बॉथ समेत अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज लोग जोशखरोश के साथ पेड़ों के पास पहुंचे।


सभी ने पेड़ों को रक्षाबंधन बांधे। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सुंदर गीत गाए। सभी वक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि वह ग्रीनफील्ड वाला विकल्प त्याग दे। जनमत संग्रह में वे सरकार का साथ देंगे। साथ ही देहरादून को स्मार्ट बनाने में भी वह हर तरह से सरकार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed