फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taxi driver Imrana is new story of women self-reliance driving Ola cabs to support her family Dehradun News

Dehradun: सोशल मीडिया पर छाई ओला कैब की महिला टैक्सी चालक, महिला स्वावलंबन की नई कहानी हैं इमराना

Wed, 26 Apr 2023 08:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Apr 2023 08:19 AM IST
सार

दसवीं पास इमराना कई युवतियों को भी कार चलाकर अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका कहना है कि लड़कियां जो चाहें, कर सकती हैं बस हिम्मत दिखाकर आगे आना होता है। थोड़ा साहस करिए और फिर सफलता आपके साथ होगी।

विज्ञापन
Taxi driver Imrana is new story of women self-reliance driving Ola cabs to support her family Dehradun News
इमराना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के अपने पैरों पर खड़े होने की नई कहानी हैं इमराना। महिला टैक्सी चालक इमराना दून की रहने वाली हैं और ओला कैब चलाकर अपना परिवार पालती हैं। इमराना के हौसले को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। इमराना कहती हैं, कोई भी काम छोटा नहीं होता। उन्हें कार चलाने का शौक था, अपने शौक को उन्होंने पेशा बना लिया। इससे उन्हें कमाई भी हो रही है। इस काम में समाज का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन

इमराना ने घर की दहलीज लांघकर टैक्सी का स्टीयरिंग थामा तो हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन गईं। उनके प्रयासों को हर कोई सराह रहा है। इमराना कहती हैं कि ऐसी कोई खास वजह नहीं रही कि उन्हें कार चलानी पड़ी, बस कार चलाने का शौक था।

विज्ञापन


इमराना ने बताया कि पढ़ाई के दौरान पिता शकील अहमद ने कार सीखने की प्रेरणा दी थी। इसके बाद कार ड्राइविंग स्कूल में कार चलाना सीखा। कई सालों के बाद लगा कि अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए तो बजाय कोई नौकरी तलाशने के कार चलाने को ही अपना करियर बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस हिम्मत दिखाकर आगे आना होता है...
कोई भी काम लड़कियों के लिए मुश्किल नहींइमराना बताती हैं कि गर्मी में सुबह पांच बजे से 11 बजे तक और शाम को पांच से दस बजे तक कार चलाती हैं। सर्दी में यह समय कम हो जाता है। परिवार में पापा, भाई, बहन और पुत्र उनके इस फैसले से खुश हैं और उन्हें सहयोग करते हैं। दसवीं पास इमराना अन्य युवतियों को भी कार चलाकर अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका कहना है कि लड़कियां जो चाहें, कर सकती हैं बस हिम्मत दिखाकर आगे आना होता है। थोड़ा साहस करिए और फिर सफलता आपके साथ होगी।

ऐसे आईं चर्चा में

समाजसेवी मालती हलदार ने ओला बुक की तो उन्हें इमराना के साथ यात्रा करने का अवसर मिला। वह देहरादून जैसे शहर में महिला टैक्सी चालक को देखकर बहुत हतप्रभ हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इमराना के बारे में पोस्ट लिखी और इमराना के हौसले को सराहा।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: बाबा का नन्हा भक्त...16 किमी पैदल चलकर धाम पहुंचा चार साल का आदित्य, तिरंगा लेकर लगाए जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed