{"_id":"4445cf06a0e9dc227ef0c22274b17411","slug":"tata-will-snatch-thousands-of-workers-earning","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा एंसलरीज छीनेगी हजारों का रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा एंसलरीज छीनेगी हजारों का रोजगार
अमर उजाला, लखनऊ/ देहरादून
Updated Tue, 28 Jan 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट औद्योगिक क्षेत्र स्थित टाटा मोटर को कैपिटल निवेश सब्सिडी देने और टैक्स डिफरमेंट स्कीम लागू करने की मांग लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन खुलकर समर्थन में उतर आया है।
विज्ञापन
40 एंसलरीज में होगी तालाबंदी
एसोसिएशन का मानना कि टाटा मोटर उत्तराखंड शिफ्ट हुई तो चिनहट की 40 एंसलरीज में तालाबंदी होगी, अन्यथा उनको भी पलायन होना पड़ेगा।
एसोसिएशन के डिवीजन चेयरमैन प्रशांत भाटिया व लखनऊ चैप्टर के सीनियर वाइस चेयरमैन पुनीत अरोरा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि टाटा प्लांट यहां से उत्तराखंड के रुद्रपुर पलायन हुआ तो 4000 कर्मचारी व अधिकारी के साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से 40,000 लोगों का रोजगार छिनेगा।
विज्ञापन
राजस्व का होगा नुकसान
वहीं एंसलरीज बंद होने से 2000 कर्मी बेरोजगार होंगे तो 20,000 तक का रोजगार प्रभावित होगा। यहीं नहीं टाटा व एंसलरीज से सरकार को जो 500 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल होता है उसका भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
टाटा एवं एंसलरीज को बचाने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2006 में जो वादा किया था, उसको मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पूरा करना चाहिए। इससे प्रदेश में नई औद्योगिक इकाईयों के लगने का रास्ता साफ होगा।