{"_id":"173a1c0678c7b0bb60bbdde495c9e5e1","slug":"tashi-nungshi-vote-forst-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार वोट डालेंगी ये एवरेस्ट विजेता बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार वोट डालेंगी ये एवरेस्ट विजेता बहनें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Apr 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे कम उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर कीर्तिमान बना चुकी देहरादून की जुड़वा बहनें ताशी-नुंग्शी लोकतंत्र के महासमर में पहली बार हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
अच्छा काम होगा पैमाना
उत्तराखंड में 7 मई को होने वाले मतदान में ताशी-नुंग्शी प्राइमरी स्कूल जोहड़ी में वोट डालेंगी। पहली बार मतदान करने के लिए दोनों बहनें उत्सुक हैं। उनका कहना है कि पहला वोट किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष को नहीं अच्छे काम को पड़ेगा।
विज्ञापन
स्टेट आइकॉन बनी हैं दोनों बहनें
विधिवत मतदाता शिक्षा और मतदान सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) ने ताशी-नुंग्शी को स्टेट आइकॉन बनाया गया है। 15 अप्रैल को गांधी पार्क से शुरू हुई 15 दिवसीय अभियान के उद्घाटन मौके पर दोनों बहनें भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
पढ़ें, शंकराचार्य की पवित्र समाधि पर चढ़ेगी पीओके की मिट्टी
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ताशी-नुंग्शी ने पहली बार वोटर बनने की बात बताई। ताशी ने कहा कि पहला वोट किसी पार्टी या व्यक्ति को नहीं बल्कि अच्छा काम करने वाले को देना चाहती हैं।
खंगालेंगी प्रत्याशियों का रिकॉर्ड
वहीं नुंग्शी ने कहा कि अपना वोट डालने से पहले वे सभी प्रत्याशियों का बैकग्राउंड देखना चाहेंगी। साथ ही प्रत्याशी की भविष्य की योजना, क्षेत्र के विकास के दावों आदि को भी देखेंगे। नुंग्शी का कहना है कि जो अच्छा गर्वनेंस होगा उसे वोट देंगी।