फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tashi nungshi reached north pole, make record.

नॉर्थ पोल छूकर उत्तराखंड की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास

Thu, 23 Apr 2015 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Apr 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
tashi nungshi reached north pole, make record.

सात ऊंची चोटियों को फतह करने बाद दुनिया के दोनों किनारों (दक्षिणी और उत्तरी ध्रुव) को छूकर उत्तराखंड की जुड़वां बहनों ताशी-नुंग्शी ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम की उपलब्धि हासिल करने वाली पहली दक्षिण एशियाई पर्वतारोही का खिताब भी ताशी-नुंग्शी के नाम दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


दिसंबर 2014 में दोनों बहनों ने दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराया था। अब दक्षिणी ध्रुव के बाद उत्तरी ध्रुव भी फतह करने वाली वे पहली जुड़वां बहनें बन गई हैं।
विज्ञापन


देहरादून के जोहड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय ताशी-नुंग्शी के कदमों ने उत्तरी ध्रुव को भी नाप लिया है। दुनिया के दोनों कोने छूने के साथ ही सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़कर ताशी-नुंग्शी ने अपना ‘ऊंचाइयों से आगे, दुनिया की हदों तक’ अभियान पूरा कर दुनिया को सशक्त बालिका का संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया का सबसे ठंडे क्षेत्र में 115 किमी स्कीइंग

tashi nungshi reached north pole, make record.

माइनस 30 डिग्री से कम तापमान और 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती बर्फीली हवा के बीच 30-50 किलो का वजन खींचकर दुनिया के सबसे ठंडे क्षेत्र उत्तरी ध्रुव को पार करने के लिए करीब 115 किलोमीटर का सफर दोनों बहनों ने स्कीइंग कर पूरा किया है।

ताशी-नुंग्शी के पिता वीएस मलिक ने बताया कि न्यूजीलैंड में स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहीं ताशी-नुंग्शी 10 अप्रैल को नार्वे के शहर लार्यबयेन पहुंची थीं।

15 अप्रैल से नॉर्थ पोल के अभियान की शुरुआत की थी। इस बीच दोनों ने आर्कटिक महासागर के ऊपर भी करीब चार किलोमीटर स्कीइंग की। इस तरह के कठिन सफर को पूरा कर दोनों बहनों ने रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा दिया है।

इन पर्वतों पर फहराया है तिरंगा

tashi nungshi reached north pole, make record.

मिशन 2 फॉर 7
मिशन 2 फॉर 7 में दोनों बहनों ने दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराया है। जो ‌न‌िम्न हैं...
माउंट एवरेस्ट (नेपाल), किलिमंजारो (दक्षिण अफ्रीका), एल्ब्रुस (यूरोप), अकांकागुआ (दक्षिण अमेरिका), कास्ट्रेंज पिरामिड (ऑस्ट्रियन एशिया), माउंट मेकिनली (उत्तरी अमेरिका), विंसन मेसेस (अंटार्कटिका)

यह है एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम
विश्व की सबसे ऊंची सात चोटियों पर फतह पाने के बाद दक्षिणी और उत्तरी ध्रुव तक स्कीइंग कर पहुंचकर कीर्तिमान रचने को एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम कहा जाता है। इसे एडवेंचरर्स ग्रैंड स्लैम भी कहा जाता है।

दुनियाभर में अब तक सिर्फ 41 लोगों ने यह उपलब्धि हासिल की है, जिनमें आठ महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed