{"_id":"1383d8f57c4545169b9572d97ea46907","slug":"tashi-nungshi-next-aim-mount-mckinley","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट मेकिनली पर है मलिक बहनों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट मेकिनली पर है मलिक बहनों की नजर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Apr 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी जुड़वा बहनों ताशी-नुंग्शी की नजर अब उत्तरी अमेरिका के माउंट मेकिनली पर है। पर्वतारोहण के लिहाज से बेहद खतरनाक मानी जाने वाली इस चोटी पर भारत का झंडा फहराने के लिए दोनों बहनें उत्साहित हैं।
विज्ञापन
उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट मेकिनली की चोटी को छूंने का ताशी-नुंग्शी का सफर मई महीने में शुरू होगा। दोनों बहनें इसके लिए जमकर मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
खतरनाक जोन में है यह चोटी
नुंग्शी ने बताया कि 6198 मीटर ऊंची यह चोटी बेहद खतरनाक जोन में है। यहां तापमान माइनस 40 डिग्री के आसपास रहता है, जिससे चढ़ाई कठिन हो जाती है।
बताया कि इतने कम तापमान वाले क्षेत्र में दोनों बहनें अब तक नहीं गई हैं। भारत से सिर्फ प्रेमलता अग्रवाल ही अब तक यह चोटी फतह कर सकी हैं। अब तक चले अभियानों में सिर्फ 38 फीसदी को ही कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
रोज कर रही हैं लंबी जॉगिंग
लेकिन दोनों बहनों ने कहा कि डर के आगे बढ़ने पर ही जीत होती है। खतरनाक रास्ता, विपरीत मौसम और बर्फ से शरीर सुन्न पड़ने की आशंका चुनौती बढ़ाती हैं और उन्हें चुनौती पसंद है।
ताशी-नुंग्शी ने बताया कि आरोहण के लिए वे इन दिनों हर रोज 6 से 7 किलोमीटर जॉगिंग कर रही हैं। चढ़ाई का अभ्यास भी लगातार जारी है।
डांस के लिए निकालती हैं एक घंटा
खाली समय में ताशी-नुंग्शी को डांस करना बहुत पसंद है। दोनों ने भरतनाट्यम, कथकली, बिहू सहित अन्य भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की शिक्षा ली है। इनमें भरतनाट्यम उन्हें बहुत पसंद है।
इसके अलावा गोर्खाली लोकनृत्य का प्रशिक्षण दोनों ने अपनी नानी से लिया है। ताशी-नुंग्शी ने बताया कि पर्वतारोहण के अभ्यास के बीच दोनों हर रोज एक घंटे का समय नृत्य के लिए भी निकालती हैं।