{"_id":"2cf3619342cc11891137e88ca8b3c31f","slug":"tashi-nungshi-got-new-zealand-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के PM ने दिया ताशी-नुंग्शी को 'तोहफा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूजीलैंड के PM ने दिया ताशी-नुंग्शी को 'तोहफा'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Feb 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली जुड़वां बहनों ताशी, नुंग्शी के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ी हैं।
विज्ञापन
वह न्यूजीलैंड-इंडिया स्पोर्ट्स स्कालरशिप पाने वाली पहली बालाएं हैं। यह स्कालरशिप न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई है। न्यूजीलैंड में स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज में ग्रेजुएट डिप्लोमा पर आने वाला उनका पूरा खर्च इसी स्कालरशिप से होगा।
यह दोनों बहनें कोर्स के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो गई हैं। आने वाली 10 से 26 अप्रैल के बीच वह उत्तरी ध्रुव मिशन भी पूरा करेंगी। अभी तक 41 लोग यहां पहुंचे हैं। लेकिन अगर ताशी, नुंग्शी अपने इस मिशन में कामयाब होती हैं तो वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली जुड़वां बहनें होंगी।
विज्ञापन