{"_id":"5e0ad2098ebc3e87de7e0d4a","slug":"tantric-physically-abused-hostage-girl-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगाने के बाद बंधक बनाकर तांत्रिक ने किया था शारीरिक शोषण, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग को भगाने के बाद बंधक बनाकर तांत्रिक ने किया था शारीरिक शोषण, गिरफ्तार
Tue, 31 Dec 2019 10:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:28 AM IST
सार
- दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार, जेल भेजा
- प. बंगाल निवासी आरोपी 12 साल की बालिका को ले गया था साथ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
साढ़े नौ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले जाने और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीते 23 मार्च 2010 को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तांत्रिक भोलानाथ बनर्जी पर उसकी 12 साल की बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की लेकिन दोनों का पता नहीं लगने पर पुलिस ने 15 नवंबर 2010 को मुकदमे में एफआर लगा दी थी लेकिन बीते तीन अगस्त को तांत्रिक के चंगुल से छूटकर लड़की दिनेशपुर आ गई।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि तांत्रिक उसे पश्चिम बंगाल ले गया था। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और इसके बाद तांत्रिक उसे ऋषिकेश ले गया और वार्ड 10 में उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया और वह दो बच्चों की मां बन गई। वह किसी तरह तांत्रिक की चुंगल से छूटकर आई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ दोबारा धारा 363/366ए/376/344/व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि सूचना पर 28 दिसंबर को पश्चिम बंगाल स्थित पैतृक निवास बालीग्राम बिसपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।