{"_id":"69060bf4c15eb423a50ee34e","slug":"tanmay-became-the-best-speaker-of-the-moot-court-competition-dehradun-news-c-5-drn1037-824118-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तन्मय बने मूट कोर्ट प्रतियोगिता के बेस्ट स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तन्मय बने मूट कोर्ट प्रतियोगिता के बेस्ट स्पीकर
विज्ञापन
-ग्राफिक एरा में आयोजित की गई प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कानूनी मुद्दों पर तर्क प्रस्तुत कर अपने कानूनी कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं, अपने शानदार विचारों के दम पर तन्मय भट्ट ने बेस्ट स्पीकर का खिताब अपने नाम किया।
शनिवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पांचवें इंट्रा यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को न्याय कार्यप्रणाली की गहराई को समझने का अवसर और अदालती कार्यवाही का व्यावहारिक अनुभव मिला। निर्णायक मंडल में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के अधिवक्ता सुमित धवन और अधिवक्ता योगेश सेठी शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुतीकरण और कानूनी विश्लेषण के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में बीए एलएलबी थर्ड सेमेस्टर की शगुन नौटियाल और निधि डंगवाल ने पहला और बीए एलएलबी पहले सेमेस्टर के तन्मय भट्ट और दिव्यांश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि बेस्ट मेमोरियल का खिताब नकुल और संगिनी ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ लॉ के हेड डाॅ. विवेक गोयल, डाॅ. अनुपम ठाकुर, डाॅ. मान्या गुप्ता, अंकित पुरोहित, स्तुति भंडारी आदि मौजूद रहे।