उत्तराखंड: बारिश से हल्द्वानी-नैनीताल रोड धंसी, राजभवन पर भी खतरा, टनकपुर-चंपावत हाईवे बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को भारी बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें फिर बंद हो गईं। हल्द्वानी-नैनीताल मुख्य मार्ग पर ताकुला मोड़ के पास 20 फुट रोड भूस्खलन से धंस गई है। वहीं, सड़क के 70 फुट हिस्से में दरारें आ गई हैं। विभाग ने यहां भी स्थायी निराकरण करने की जगह प्लास्टिक बैग लगाकर इतिश्री कर ली है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार देर रात राजभवन परिसर, रूसी बाईपास और हल्द्वानी रोड पर भी कई जगह मलबा आया है। रूसी बाईपास पर पर्यटकों के वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।
मलबा आने टनकपुर-चंपावत हाईवे टिपन टॉप और अमरू बैंड समेत कई स्थानों पर बंद हो गया है। हालांकि कुछ देर मार्ग के खुलने पर सूखीढांग में 21 घंटे से फंसे यात्री और आईटीबीपी के 48 जवान टनकपुर पहुंच गए, लेकिन सिन्याड़ी के पास मलबा आने से हाईवे फिर बंद है। वहीं, सूखीढांग में फंसे यात्रियों के लिए प्रशासन ने भोजन और जलपान की व्यवस्था कराई। हाईवे के बंद होने पर पुलिस ने सुबह से ही ककरालीगेट बैरियर पर वाहनों को रोक लिया था।
पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को वाया हल्द्वानी भेजा गया, जबकि मालवाहक वाहनों को ककरालीगेट बैरियर से आगे नहीं जाने दिया गया। इधर, टनकपुर में किरोड़ा और बाटनागाड़ नाले के उफान से पूर्णागिरि धाम मार्ग शाम पांच बजे तक बाधित रहा। नाचनी से मिली जानकारी के मुताबिक थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ में बंद सड़क 12वें दिन खुल गई। देर शाम कक्कड़ सिंह बैंड पर भी सड़क खोल दी गई।
काशीपुर में दीवार धंसने से मकान का लिंटर ढहा, तीन बच्चे घायल
इस स्थान पर 40 मीटर सड़क का पता नहीं था। इससे पहले सड़क का कुछ हिस्सा रामगंगा में समा गया था। भिकियासैंण के रीखाड़ गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया। हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था। इधर, शुक्रवार सुबह मौसम खुला तो वायुसेना के हेलीकॉप्टर नैनीसैनी हवाई पट्टी से 15वें दल के 18 सदस्यों को लेकर गुंजी पहुंचे। गुंजी से दसवें दल के सात और 11वें दल के 19 सदस्यों को पिथौरागढ़ लाया गया। सभी सदस्य दिल्ली रवाना हो गए हैं।
काशीपुर में दीवार धंसने से मकान का लिंटर ढहा, तीन बच्चे घायल
काशीपुर में कुंडा क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर में मकान का लिंटर गिरने से इसके मलबे में दबकर तीन बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। राजस्व अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को राशन और अहेतुक सहायता 3800 की राशि का चेक दिया। वहीं, बाजपुर के गांव कुकरेंटा में एक कच्चे मकान की दीवार धराशायी हो गई। लेवड़ा का जलस्तर बढ़ने से हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर जलभराव हो गया। नानकमत्ता में देवहा और कामन नदी उफान पर हैं। देवहा का पानी ग्राम बिचुवा, टुकडी, ज्ञानपुर गौढ़ी में लोगो के घरों मे घुस गया है। नानकसागर जलाशय का जलस्तर 669.5 पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से केवल दो फुट नीचे है। सितारगंज में कैलाश नदी से भूमि का कटाव जारी है।