{"_id":"69e156520a39439cf0072954","slug":"tamil-nadu-and-bengal-in-the-finals-of-table-tennis-dehradun-news-c-5-1-drn1031-948799-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: टेबल टेनिस में तमिलनाडु और बंगाल फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: टेबल टेनिस में तमिलनाडु और बंगाल फाइनल में
विज्ञापन
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित 87वीं इंटर स्टेट जूनियर व यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दूसरे दिन यूथ गर्ल्स टीम इवेंट के स्टेज-2 मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
तमिलनाडु टीम ने अपने अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश पर 3-0 की एकतरफा जीत से की। इसके बाद गुजरात को भी 3-1 से हराकर टीम ने अपना वर्चस्व बनाए रखा। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए रोचक मुकाबला चला। महाराष्ट्र ने पहले राउंड में पीएसपीबी-ए को 3-1 से हराया और फिर एनसीओई को हराकर सेमीफाइनल तक सफर तय किया। वहीं, दिल्ली ने राजस्थान और कर्नाटक की टीमों को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 3-1 से हराया और फिर उत्तर प्रदेश के खिलाफ कड़ा मुकाबला जीतते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में दिल्ली को 3-0 से हराकर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।