{"_id":"637a80f07adb21781175aa30","slug":"taking-the-risk-of-one-s-life-to-cross-the-yamuna-will-be-relieved-soon-vikas-nagar-news-drn4287169102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान का जोखिम उठाकर यमुना को पार करने के झंझट से शीघ्र मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान का जोखिम उठाकर यमुना को पार करने के झंझट से शीघ्र मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमावाला नावघाट पर हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ने वाले पुल पर गार्डर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जैसे-जैसे पुल का निर्माण अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है यमुना के दोनों किनारों पर बसे लोग भी राहत महसूस कर रहे हैं। पुल बनने से पीढ़ियों से चली आ रही परेशानी दूर होगी।
यमुना नदी के किनारे पर बसे हिमाचल प्रदेश के लंबे-चौड़े ग्रामीण क्षेत्र को सीधे विकासनगर से जोड़ने के लिए नदी पर 540 मीटर स्पान वाले पुल का निर्माण पिछले एक साल से चल रहा है। 29 नवंबर 2021 को भूमि पूजन हुआ था। 43 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल के सभी पिलर तैयार हो चुके हैं। पिलरों के ऊपर गार्डर लगाने की कार्रवाई के बाद पुल का बेस तैयार करके उस पर सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। बताते चलें कि जिस स्थान पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है उसे भीमावाला नावघाट के नाम से जाना जाता है। पूर्व के वर्षों में हिमाचल के सीमावर्ती गांवों से विकासनगर के लिए आने के लिए नावघाट पर नाव के माध्यम से लोग यमुना को पार करते थे। इसके अलावा कभी झूला पुल तो कभी पैदल ही नदी के पानी से निकलकर लोग विकासनगर आते-जाते रहे हैं। बरसात के दिनों में यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से नदी को पार करना जान को जोखिम में डालने जैसा है, लेकिन लोग तमाम तरह के खतरे उठाकर नदी के पार आते जाते रहे हैं। पुल निर्माण में जुटी एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव कुमार जैन ने बताया कि पुल के निर्माण में तीन से चार महीने का समय लग सकता है। संवाद
पुल से आसान होगी ग्रामीणों की समस्या
पुल के निर्माण होने से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के ग्रामीण इलाके के निवासियों को व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा। पूरे क्षेत्र के निवासियों की व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र पहले से ही विकासनगर रहा है। ग्रामीणों को अपनी फसलों को मंडी व बाजार में बेचने के लिए पहले की तरह समस्याएं नहीं उठानी पड़ेंगी। पुल बनने के बाद वह आसानी से अपनी फसलों को लेकर मंडी आ सकेंगे। इसके अलावा विकासनगर से सामान खरीद कर अपने घरों तक ले जाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
पुल का निर्माण कराना मेरा सबसे महत्वपूर्ण प्रयास था। इससे विकासनगर का व्यापार बढ़ेगा और हिमाचल के निवासियों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। प्रयास यह है कि आने वाली बरसात से पहले पुल बनकर तैयार हो जाए, जिससे पीढ़ियों से चली आ रही परेशानी को समाप्त किया जा सके। - मुन्ना सिंह चौहान, विधायक विकासनगर