फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Take time to learn from the market

बाजार से सीख लेने का समय

Sun, 18 Aug 2013 01:12 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
Take time to learn from the market

शेयर मार्केट के धड़ाम गिरने से जहां निवेशकों का सुख-चैन छिन गया, वहीं जानकारों का कहना है कि इस संकट को एक अच्छे मौके की तरह देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


निवेशक इक्विटी, डेट मार्केट में कम अवधि के पोर्टफोलियो से दूरी बनाएं। लंबी अवधि का पोर्ट फोलियो तैयार करें। निवेशकों को बाजार में इस वक्त कम-से-कम दो साल के बांड पर नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन


बेहतर यह रहेगा कि वह निर्यातोन्मुखी कंपनियों खास तौर पर आईटी कंपनियों के शेयरों पर विचार करें।

मनसुख सिक्योरिटीज एंड फाइनेंस के पंकज गुप्ता के मुताबिक अगर गिरावट जारी रहती है तो छोटी अवधि के पोर्ट फोलियोधारक के लिए फायदेमंद यह रहेगा कि वह बाजार में तेजी आते ही छोटा मुनाफा लेकर बाजार से निकल ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह सलाह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए नहीं है। निवेशकों को अब थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। एक साथ बड़ी राशि को निवेश करने की जगह अपनी पूंजी को पांच हिस्सों में बांट लें।

थोड़े-थोड़े समयांतराल पर निवेश करें। ज्यादा नुकसान न उठाना पड़े इसके लिए बेहतर होगा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की ज्यादा हिस्सेदारी वाले क्षेत्रों में निवेश से दूर रहा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed