फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   take home ration: dehradun tilu rauteli awardee Geeta Maurya and Syama Devi will return Award

टेक होम राशन : ई-निविदा रद्द न हुई तो गीता मौर्य और स्यामा देवी लौटा देंगी तीलू रौतेली पुरस्कार

Thu, 12 Aug 2021 02:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Aug 2021 02:48 PM IST
सार

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित गीता मौर्य और स्यामा देवी ने बताया कि दो दिन पहले महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला था। तब उन्होंने तीलू रौतेली पुरस्कार मुख्यमंत्री का लौटा दिया था, लेकिन उन्होंने निविदा प्रक्रिया को रद्द किए जाने के आश्वासन के साथ पुन: पुरस्कार हमें सौंप दिया।

विज्ञापन
take home ration:  dehradun tilu rauteli awardee Geeta Maurya and Syama Devi will return Award
तीलू रौतेली पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

टेक होम राशन के लिए सरकार की ओर से ई-निविदा मांगे जाने के बाद स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में आक्रोश है। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित गीता मौर्य और स्यामा देवी ने सम्मान लौटाए जाने की बात कही है। वहीं, ई-निविदा प्रक्रिया को रद्द किए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाएं नंदा की चौकी स्थित महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगी। 

विज्ञापन


तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित गीता मौर्य और स्यामा देवी ने बताया कि दो दिन पहले महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला था। तब उन्होंने तीलू रौतेली पुरस्कार मुख्यमंत्री का लौटा दिया था, लेकिन उन्होंने निविदा प्रक्रिया को रद्द किए जाने के आश्वासन के साथ पुन: पुरस्कार हमें सौंप दिया।
विज्ञापन


सरकार की ओर से अभी तक इस विषय में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए हमे पुरस्कृत किया गया, जब वही हमसे छीन जाएगा तो हम पुरस्कार लेकर क्या करेंगी। दोनों महिलाओं का कहना हैं कि एक तरफ सरकार महिलाओं के उत्थान की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उनका रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर पुन: सम्मान सरकार को लौटाए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकों बता दें कि गीता मौर्य को 8 अगस्त 2020 को उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूह शक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसी काम के लिए वर्ष 2018 में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने भी उन्हें सम्मानित किया था। वहीं श्यामा देवी को इस वर्ष ही तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। श्यामा देवी भी महिला स्वयं सहायता समूह चलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed