फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Take care of children in winter tips

सर्दी और बदलते मौसम में इस तरह रखे बच्चों का ख्याल, वरना जकड़ लेगी ये बीमारी

Wed, 20 Nov 2019 12:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Nov 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Take care of children in winter tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी और बदलते मौसम में बच्चों और नवजात शिशुओं को सर्दी से होने वाली बीमारियां होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों को अभिभावकों को पर्याप्त कर्म कपड़े पहनाने चाहिए और उनके खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन


राजकीय गांधी शताब्दी अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी देवशाली ने बताया कि सर्दी में बदलते मौसम और वायुमंडल में प्रदूषण की वजह से बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, नाक बहने और विंटर डायरिया की शिकायत ज्यादा रहती है।
विज्ञापन


जिन बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होती है, उनमें वायरल फीवर से यह समस्या और बढ़ जाती है। इसके अलावा बच्चों को ठंड लगने से विंटर डायरिया होने का भी डर रहता है। इसमें पेट की पाचन शक्ति गड़बड़ा जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव

- जिन बच्चों को सांस लेने की दिक्कत होती है, उन्हें धूल, धुएं और फ्लावरिंग से दूर रखें
- दो या तीन गर्म कपड़े पहनाएं, क्योंकि कपड़ों के बीच जो एयर होती है वह भी ठंड से बचाव करती है।
- बच्चों की डायट संतुलित रखें और ठंडा खाना बिल्कुल न दें
- विंटर डायरिया होने पर बच्चे को उबला हुआ खाना, लिक्विड डायट और अधिक से अधिक ओआरएस दें
- मां का दूध पीने वाले बच्चे को ब्रेस्ट फीड कराएं

नवजात को दें कंगारू केयर

डॉ. जेपी देवशाली ने बताया कि न्यू बार्न बच्चों में ठंड में हाइपोथरमिया होने का डर रहता है। ज्यूं ही बच्चा पैदा हो, उसे एक मुलायम कपड़े से पूरा पोंछने के बाद दूसरे कपड़े से ढक दें। नवजात को पर्याप्त कपड़े पहनाएं। बच्चे को कंगारू केयर दें यानि बच्चे को मां की गोद से लगा दें। बच्चे को मां का दूध पिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed