{"_id":"668c7bcadbe3c9d0fc0cda44","slug":"tailors-decomposed-body-found-in-canal-murder-suspected-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-451566-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर नहर में मिला दर्जी का सड़ा गला शव, दो जून से था लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर नहर में मिला दर्जी का सड़ा गला शव, दो जून से था लापता, हत्या की आशंका
Tue, 09 Jul 2024 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:40 PM IST
सार
कुछ स्थानीय किसान जैन गेट के भीतर नहर के पास से गुजर रहे थे। नहर से बहुत तेज दुर्गंध आई तो उन्होंने पास जाकर देखा। नहर के भीतर एक सड़ा गला शव पड़ा था।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे जैन गेट के पास नहर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में दर्जी का सड़ा गला शव मिला। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। मृतक के छोटे भाई ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह कुछ स्थानीय किसान जैन गेट के भीतर नहर के पास से गुजर रहे थे। नहर से बहुत तेज दुर्गंध आई तो उन्होंने पास जाकर देखा। नहर के भीतर एक सड़ा गला शव पड़ा था। किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय सभासद पम्मी देवी को दी।
विज्ञापन
पम्मी देवी की सूचना पर हरबर्टपुर चौकी प्रभारी कविंद्र राणा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में कोतवाली प्रभारी राजेश साह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार भी घटना स्थल पर आ गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक का पहचान हरबर्टपुर के बंसीपुर निवासी दिनेश (40) पुत्र रतनलाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक कभी-कभी दूसरे दर्जियों की दुकानों में कपड़े सिलने का कार्य करता था।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- संवेदनशील इलाकों में न जाएं
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्थानीय सभासद ने मृतक के लापता होने की मौखिक सूचना भी दी थी। मृतक के छोटे भाई आशु कुमार और बुआ के बेटे ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव पांच-छह पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना और हत्या दोनों एंगल से घटना की जांच की जा रही है।
दो जुलाई को रात में भोजन छोड़कर घर से निकला था दिनेश
करीब 10 वर्ष पहले मृतक की पत्नी उसको छोड़ कर चली गई थी। तब से वह घर पर अकेला ही रहता था। मृतक का एक भाई और दो बहन हैं। सभी की शादी हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक का छोटा भाई ऑटो चलाता है और उसके घर के पास ही रहता है। छोटे भाई का परिवार उसे भोजन देता था। परिजनों और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अक्सर एक-एक सप्ताह के लिए घर से गायब रहता था। दो जुलाई को दिनेश शराब के नशे में रात का भोजन छोड़कर घर से निकला था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा।