{"_id":"665911a7feeaa47a3e05a777","slug":"tahrir-filed-against-three-people-who-sold-corporation-dehradun-news-c-5-1-drn1055-424928-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दीपनगर में निगम की भूमि बेचने वाले तीन लोगों के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दीपनगर में निगम की भूमि बेचने वाले तीन लोगों के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपनगर में रिस्पना नदी किनारे 100-100 रुपये के स्टांप पर सरकारी भूमि बेचने के मामले में नगर निगम के भूमि अनुभाग की ओर से तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसपी को भेजी तहरीर में तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।
भूमि अनुभाग के कर अधीक्षक राहुल कैंथोला ने तहरीर में बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश पर 25 अप्रैल को अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया था। टास्क फोर्स ने पांच टीमों का गठन कर रिस्पना नदी किनारे 89 अतिक्रमण को चिह्नित किया था। जिसके बाद इन सभी को नोटिस भेजकर सात दिनों में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। 28 मई को अभियान चलाकर अतिक्रमण कर बनाए आठ घरों पर कार्रवाई की गई।
बताया कि इसी दौरान नगर निगम के संज्ञान में आया था कि संजय, कृपाल सिंह उर्फ वीरू और मुकेश कुमार निवासी दीपनगर ने 100-100 रुपये के स्टांप पेपर पर यह सरकारी भूमि दयाल सिंह ठाकुर, सुरेश कुमार, दिग्गी, राकेश, सोनू, रवि, टीकम राम व एक अन्य को बेची है। निगम के अनुसार सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द कर अवैध तरीके से बेचा गया। इसलिए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाए।