खाते से एक लाख बीस हजार गायब, पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ दी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुगलपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर पंजाब नेशनल बैंक की खानपुर शाखा के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि उसके खाते से एक लाख बीस हजार रुपये गायब होने व पंजाब नेशनल बैंक खानपुर के खिलाफ धोखाधड़ी करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू दी है।
तुगलपुर गांव निवासी सतपाल पुत्र कैलाश गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका खानपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उसके बैंक खाते में जनवरी 2018 में एक लाख 49 हजार रुपये थे। उसने तहरीर में बताया कि वह विगत आठ अक्तूबर को जब अपने खाते से एक लाख रुपये निकालने गया तो उसके खाते से एक लाख बीस हजार रुपये गायब होने की जानकारी मिली।
इस पर उसने बैंक शाखा प्रबंधक से शिकायत की थी, लेकिन उसका आरोप है कि 15 दिन गुजरने के बाद भी बैंक प्रबंधक ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसने पुलिस से पंजाब नेशनल बैंक की खानपुर शाखा के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
उपनिरीक्षक आशीष नेगी ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें तहरीर दी है। वह मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। शाखा प्रबंधक संजय मेहता ने बताया कि सतपाल का बैंक खाता आधार से लिंक है। बैंक की किसी भी शाखा से फिंगरप्रिंट और बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पैसा निकाला जा सकता है। आरोप निराधार है। इस मामले की जांच की जा रही है।