फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   T20 series afghanistan cricket team arrives in dehradun 

टी-20 के लिए देहरादून पहुंची अफगानिस्तान की मुख्य टीम, 21 को आयरलैंड से होगा मुकाबला

Wed, 13 Feb 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Feb 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
T20 series afghanistan cricket team arrives in dehradun 
अफगानिस्तान की टीम

आयरलैंड के साथ सीरीज खेलने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट की मुख्य टीम मंगलवार को दून पहुंच गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रेमनगर स्थित एक होटल में पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यहां होटल की ओर से चीयरलीडर्स ने खिलाड़ियों की आगवानी की और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान के 22 सदस्य दून पहुंचे थे। आयरलैंड की टीम 18 फरवरी को दून पहुंचेगी।
विज्ञापन


जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस और विशेष सुरक्षा दस्ते के साथ अफगानिस्तान की टीम प्रेमनगर स्थित होटल में पहुंची। यहां स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गढ़वाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर होटल के महाप्रबंधक दिलीप छाबड़ा, सेल्स मैनेजर यासिर अराफात व होटल स्टाफ ने माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। आयरलैंड के साथ अफगानिस्तान टीम का पहला टी-20 मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। 


अफगानिस्तान के साथ दो अभ्यास मैच खेलेगा उत्तराखंड
आयरलैंड टीम 18 फरवरी को दून पहुंच रही है। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम उत्तराखंड के साथ दो अभ्यास मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 15 व दूसरा 17 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed