फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   syndicate bank loan recovery from haridwar

हरिद्वार: 13.5 करोड़ रुपए के लोन की रिकवरी करने पहुंची सिंडिकेट बैंक की टीम

Tue, 27 Nov 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 27 Nov 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
syndicate bank loan recovery from haridwar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
करोड़ों का ऋण नहीं चुकाने पर कनखल में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर सुधीर गुप्ता की बंधक रखी गई संपत्तियां जब्त करने पहुंची बैंक और राजस्व विभाग की टीम को भारी विरोध झेलना पड़ा।  
विज्ञापन


बंधक रखी गई संपत्ति में शामिल एक मार्केट के व्यापारी  एक सप्ताह की मोहलत देने की बात पर अड़ गए, उनकी बैंक अधिकारियों से जमकर नोंकझोंक भी हुई। कई घंटों तक चले हंगामे प्रदर्शन के बाद बैंक अधिकारियों ने प्रॉपर्टी डीलर का घर तो सील कर दिया जबकि मार्केट के व्यापारियों और वहां चल रहे स्कूल प्रबंधन को तीन दिन में संपत्ति से कब्जा छोड़ देने का वक्त दे दिया।  
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर सुधीर गुप्ता अपने परिवार के साथ कनखल के मोहल्ला लॉटोवाली में रहते हैं। उन्होंने अपने घर और मुख्य बाजार में बनी अपनी मार्केट एवं मार्केट के पीछे बने एक छोटे पब्लिक स्कूल की संपत्ति को सिंडीकेट बैंक शाखा देवपुरा में बंधक रखकर करोड़ों का ऋण लिया हुआ है। कुछ माह पूर्व प्रॉपर्टी डीलर ने ऋण की किश्त अदा करना बंद कर दिया था। दो माह पूर्व बैंक प्रबंधन ने बंधक रखी गई संपत्तियो को जब्त कर लेने का नोटिस भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार को बैंक अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम कनखल पुलिस के साथ सीधे मार्केट में पहुंच गई। बैंक ने जब संपत्ति जब्त करनी चाही तो व्यापारी भड़क उठे। व्यापारियों का कहना था कि संपत्ति जब्त करने से पूर्व सूचना दे जानी चाहिए थी। तब बैंक अधिकारियों ने उन्हें नोटिस भेजकर सूचना देने की बात कही तो व्यापारी वर्ग का कहना था कि अंग्रेजी भाषा में होने के चलते नोटिस को समझ नहीं पाए।  

मार्केट के पीछे बने स्कूल का स्टॉफ भी बैंक अधिकारियों से उलझ गया। इसके बाद बैंक अधिकारी सीधे मोहल्ला लॉटोवाली में प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंच गए। इस दौरान परिवार को कोई सदस्य घर नहीं मिला। इधर, पीछे पीछे व्यापारी वर्ग एवं स्कूल का स्टॉफ भी जा पहुंचा। वहां भी उनकी बैंक अधिकारियों से नोंकझोंक हुई। बैंक ने कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी डीलर का घर सील कर दिया।

इधर, नवनिर्वाचित मेयर के पति एवं कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा भी सूचना मिलने पर पहुंच गए, उन्होंने भी व्यापारी वर्ग को कुछ दिन की मोहलत देने की बात कही। व्यापारी वर्गके अड़े रहने पर बैंक प्रबंधन ने तीन दिन का समय दिया। एसओ ओमकांत भूषण ने बताया कि बैंक अधिकारी तीन दिन बाद बाकी बची संपत्ति को सील करने पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed