{"_id":"73a3613b6225b3f8d1d70126690a4234","slug":"swine-flu-spread-out-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू का संक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। अब तक जिले में 11 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। एक मौत हल्द्वानी में हुई है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। दिसंबर से ही स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आने लगे थे। अब इसमें तेजी आती जा रही है। सीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल के मुताबिक दून जिले में अभी तक 11 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। सभी सरकारी और निजी हॉस्पिटल को इस संबंध में सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, स्वाइन फ्लू की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में डेंगू वार्ड को अब स्वाइन फ्लू वार्ड बना दिया गया है। हालांकि, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा का कहना है कि अलग से वार्ड तैयार किया जा रहा है। तब तक इसी वार्ड में मरीज रखे जाएंगे।
विज्ञापन
अब तक कहां सामने आए मामले
- हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में दिसंबर में दो मरीजों को दाखिल किया गया। चांदमारी निवासी एक 57 वर्षीय महिला को दिसंबर 2015 में भर्ती कराया गया। रेपिड टेस्ट में महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
- पौड़ी निवासी मरीज को दिसंबर में मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी महीने हल्द्वानी बेस अस्पताल में महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई।
- छह फरवरी 2016 को दून हॉस्पिटल में 35 वर्षीय महिला की नौ फरवरी को मृत्यु हो गई थी। सोमवार को उसकी रिपोर्ट आई तो पता चला कि उसे स्वाइन फ्लू था।
- सोमवार को दो और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।