फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami kailashanand Become Successor of Panch Agni Akhara for Prayag Kumbh 2019

प्रयाग कुंभ के लिए पंच अग्नि अखाड़े ने लिया फैसला, स्वामी कैलाशानंद को बनाया आश्रमों का उत्तराधिकारी

Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Swami kailashanand Become Successor of Panch Agni Akhara for Prayag Kumbh 2019
kailashanand - फोटो : AmarUjala

दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी को प्रयागराज कुंभ मेले में श्री पंच अग्नि अखाड़े के समस्त आश्रम एवं ट्रस्टों का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया।   

विज्ञापन

श्री पंच अग्नि अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णानंद और कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी मुक्तानंद महाराज की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन


जिसमें सर्वसम्मति से महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज को विधिवत चादर तिलक देकर जूनागढ़ के सभी आश्रमों का उत्तराधिकारी बनाया गया। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि जो दायित्व मुझे सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करूंगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी बापू गोपालानंद ब्रह्मचारी महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनके अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।  उनकी ओर से प्रारंभ किए गए सेवा के प्रकल्पों में निरंतर वृद्धि की जाएगी। 

श्री पंच अग्नि अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णानंद महाराज ने कहा कि योग्य गुरु को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। स्वामी मुक्तानंद महाराज ने कहा कि बापू गोपालानंद ब्रह्मचारी महाराज एक महान संत थे।

उन्हीं की प्रेरणा से स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज अन्न क्षेत्र, गोसेवा, वृद्ध सेवाश्रम, धमार्थ चिकित्सालय व वेद विद्यालय का संचालन कर उनके अधूरे कार्यो में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं।


इस अवसर पर स्वामी गोविंदानंद ब्रह्मचारी, महंत साधनानंद, स्वामी सवितानंद ब्रह्मचारी, स्वामी आलोक गिरि, महंत जमुनादास, स्वामी सत्य गिरि, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, महंत सत्यव्रतानंद, अंकुश शुक्ला, आचार्य पवन दत्त मिश्रा, पंडित शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed