{"_id":"591206f44f1c1bfe74850eeb","slug":"swami-achyutananda-statement-for-saradananda-saraswati","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी अच्युतानंद बोले, कांग्रेसी मानसिकता के हैं स्वरूपानंद सरस्वती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी अच्युतानंद बोले, कांग्रेसी मानसिकता के हैं स्वरूपानंद सरस्वती
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 10 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारिका की पीठ पर आसीन हुए स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने कहा है कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती वास्तव में कांग्रेसी मानसिकता से जुड़े हुए हैं। इसी के अनुसार उन्होंने यह कहा है कि रामालय ट्रस्ट ही अयोध्या में राम मंदिर बनाएगा।
विज्ञापन
स्वामी अच्युतानंद तीर्थ के प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि पिछले 10 वर्षाें से केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। इन्हीं वर्षों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सहयोगी सपा-बसपा की सरकारें रही।
विज्ञापन
तब एक बार भी स्वरूपानंद ने रामालय ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर बनाने की बात नहीं की। कथित ट्रस्ट की कोई बैठक भी नहीं बुलाई गई। अब केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही स्वरूपानंद ने रामालय न्यास द्वारा मंदिर का मुद्दा छेड़ दिया।
विज्ञापन
पढ़े: इस जेल में कैदियों को मिलता है पिज्जा, बर्गर और कैपेचिनो, देखिए
राजेंद्र शर्मा ने कहा कि रामालय न्यास का गठन उस समय किया गया था जब केंद्र में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार थी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे राम मंदिर आंदोलन को कमजोर करने के लिए स्वरूपानंद ने यह न्यास बनाया था।
राजेंद्र शर्मा ने स्वरूपानंद सरस्वती पर अनेक आरोप भी लगाए। साथ ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी से पूछा कि वे रामालय न्यास द्वारा मंदिर बनाने के पक्षधर हैं या नहीं।