फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swachhta Hi Seva 2023 campaign on the call of

Dehradun News: सांसद, मंत्री, विधायक से लेकर अधिकारी तक सफाई के लिए उतरे सड़कों पर

Mon, 02 Oct 2023 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Swachhta Hi Seva 2023 campaign on the call of
Iपूरे जनपद में 1100 स्थानों व निगम क्षेत्र के 324 स्थानों पर चला सफाई अभियानI
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान के तहत दून में सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक एक घंटे का वृहद सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता की शपथ ली गई। सांसद, मंत्री, विधायक से लेकर अधिकारी और आमजन ने सड़कों पर उतरकर सफाई की। जिले में 1100 स्थानों तथा देहरादून नगर निगम क्षेत्र के 324 स्थानों पर एक घंटा सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक मंचन कर लोंगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

दून में सफाई का मुख्य कार्यक्रम गांधी पार्क में हुआ। इसमें सांसद टिहरी लोकसभा माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त मनुज गोयल सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों ने भाग लिया। टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कार्यक्रम आए हुए बच्चों से कहा कि हमें स्वच्छता अपने घर एवं उसके आसपास से शुरू करनी चाहिए। इसको अपनी दिनचर्या में शामिल करना चहिए। उन्होंने कहा कि अपने देश, राज्य, जनपद, नगर, शहर को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। शहरी विकासमंत्री डॉ. प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता की शपथ एक औपचारिकता न रहे बल्कि सफाई को हम अपने नित जीवन का हिस्सा बनाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन




इस दौरान सचिव अरविंद सिंह हयांकी, अपर सचिव नितिन भदौरिया, नगर आयुक्त मनुज गोयल, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल, उप जिला अधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ अविनाश खन्ना सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iइन्होंने भी की सफाईI

वन्यजीव संस्थान की ओर से चंद्रबनी में लाउडस्पीकर के माध्यम से स्वच्छता गीत और नारों से स्वच्छता की अपील की गई। यहां संस्थान की गंगा परियोजना के दल ने नुक्कड नाटक से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वही निंबध प्रतियोगिता में केके श्रीवास्तव प्रथम और ऐश्वर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उधर, भाजपा जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लाड़पुर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों व आसपास क्षेत्र में सफाई की गई। प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महामंत्री विपूल मैदोली, अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, तरूण जैन, जितेंद्र बिष्ट, ऋषभ, पारस आदि मौजूद रहे।



हडको दून की टीम ने टपकेश्वर मंदिर में श्रमदान किया। हडको की ओर से इको ग्रुप और केंद्रीय विद्यालय बीरपुर के 150 छात्रों के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव, हरी मोहन भटनागर, अशोक लालवानी, विवेक प्रधान आदि मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री के आहवान पर भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता और जनता स्वच्छता अभियान में योगदान दे रही है। कार्यकर्ता देश भर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर रहे है और इसे एक जनांदोलन बनाते हुए जन-जागरण का कार्य कर रहे है। कहा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास अहमियत रखता है। इस अवसर पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल, उप निदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।



भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के उपक्रम इंडिया आप्टेल लिमिटेट में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत आवासीय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत आईओएल भवन से की गयी। इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी ‘देशव्यापी स्वच्छता अभियान’ में शामिल हुए और परिसर के अलावा सभी कार्यालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

गौरव सैनानी एसोसिएशन ने धर्मपुर क्षेत्र, रायपुर क्षेत्र, सहसपुर क्षेत्र, गढी कैंट व रायपुर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।



पूर्व विधायक राजकुमार व पार्षद निखिल कुमार के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सफाई कर्मचारी, नगर निगम सुपरवाइजर के साथ मिलकर राजीव गांधी सामुदायिक भवन,संजय कॉलोनी, मोहनी रोड, पूरण बस्ती, नई बस्ती बालवीर रोड, तेग बहादुर रोड रिस्पना के किनारे आदि जगह पर स्वच्छ अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी को पर्यावरण स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।






Iसेना ने चलाया सफाई अभियान, 1200 जवान हुए शामिलI

मुख्यत: जल स्रोत व नदियों की स्वच्छता पर केंद्रित रहा अभियान



स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्तराखंड सब एरिया की ओर से भी ''''''''एक तारीख-एक घंटाÓ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह अभियान मुख्यत: जल स्रोत व नदियों की स्वच्छता पर केंद्रित रहा। नून, बिंदाल आदि में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा नेशविला रोड, न्यू कैंट रोड, गढ़ी बाजार, चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल और देहरादून छावनी की परिधि पर पडऩे वाले आवासीय क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चला। इस अभियान में भारतीय सेना के सभी रैंकों के लगभग 1200 लोगों ने भाग लिया। सेना ने गढ़ी कैंट में क्षेत्रवासियों को प्लास्टिक कचरे से बने कूड़ेदान भी वितरित किए। बच्चों समेत अनेक क्षेत्रवासी सेना के जवानों के साथ इस अभियान में जुड़े। बता दें, हाल ही में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक सफाई अभियान, जन जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता पहल, सौंदर्यीकरण परियोजना और जन भागीदारी पर सक्रिय पहल के लिए देहरादून छावनी को सर्वश्रेष्ठ ग्रीन स्टेशन प्रतियोगिता में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ स्टेशन का खिताब मिला है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed