{"_id":"659faeb68f9d74ca3f0076de","slug":"swachh-survekshan-2023-24-uttarakhand-dehradun-president-droupadi-murmu-honoured-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण: देहरादून शहर को 68 वां स्थान, साफ शहरों की सूची में देखें उत्तराखंड में कौन किस नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण: देहरादून शहर को 68 वां स्थान, साफ शहरों की सूची में देखें उत्तराखंड में कौन किस नंबर पर
Thu, 11 Jan 2024 02:52 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:52 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को भारत मंडपम में नगर निगम देहरादून और नगर पालिका परिषद मुनि की रेती को स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के नतीजे जारी कर दिए। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में नगर निगम देहरादून और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला को प्रदेश में पहला और देश में देहरादून नगर निगम को 68वां स्थान मिला है। जबकि इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर का लगातार सातवीं बार अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार दोनों निकायों के अधिकारियों को दिया गया। विभागीय मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम देहरादून को राज्य के नगर निगम की श्रेणी में क्लीन सिटी के रूप में पहला पुरस्कार मिला। जबकि नॉर्थ जोन में उसने 68वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ram Mandir: हरिद्वार से अयोध्या के लिए आज से चलेगी रोडवेज बस, यहां देखें शेड्यूल और कितना देना होगा किराया
विज्ञापन
वहीं, देहरादून के विकासनगर को एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में प्रदेश में 18 वीं रैंक मिली है। पिछले साल 41 थी रैंक थी। उस वक्त विकास नगर खुले में शौच मुक्त नहीं था। अब शहर ओडीएफ प्लस हो गया है। स्वच्छता रैंकिंग में इस बार हरबर्टपुर तीन पायदान फिसला है। एक लाख से कम आबादी वाले शहर की श्रेणी में नगर पालिका को 31 वां स्थान मिला है।
यह है शहरों की रैंकिंग
निगम उत्तराखंड भारत
देहरादून 01 68
हरिद्वार 02 176
रुड़की 03 180
हल्द्वानी 04 211
ऋषिकेश 05 304
कोटद्वार 06 305
काशीपुर 07 348
रूद्रपुर 08 417