फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram mandir Roadways bus from Haridwar to Ayodhya starts from today Uttarakhand news in hindi

Ram Mandir: हरिद्वार से अयोध्या के लिए आज से चलेगी रोडवेज बस, यहां देखें शेड्यूल और कितना देना होगा किराया

Wed, 10 Jan 2024 10:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Jan 2024 10:48 AM IST
सार

हरिद्वार से अयोध्या जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। लोगों को ट्रेन के अलावा निजी या फिर बुकिंग के वाहन के जरिए ही अयोध्या जाना पड़ता था। लेकिन अब हरिद्वार बस अड्डे से सीधा रोडवेज बस से अयोध्या दर्शन करने के लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Ram mandir Roadways bus from Haridwar to Ayodhya starts from today Uttarakhand news in hindi
रोडवेज बस

विस्तार

हरिद्वार बस अड्डे से अयोध्या दर्शन के लिए आज बुधवार से रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाएगा। बस रात में 8:30 बजे हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होती हुई करीब 14 घंटे में अयोध्या पहुंचेगी। प्रतियात्री का किराया 970 रुपये निर्धारित किया गया है। रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसको लेकर देशभर में लोगों के अंदर उत्साह है। हरिद्वार से अयोध्या जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। लोगों को ट्रेन के अलावा निजी या फिर बुकिंग के वाहन के जरिए ही अयोध्या जाना पड़ता था। लेकिन अब हरिद्वार बस अड्डे से सीधा रोडवेज बस से अयोध्या दर्शन करने के लिए जा सकेंगे। इसके लिए आज बुधवार से रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। प्रतिदिन बस ऋषिकेश से शाम सात बजे रवाना होगी। हरिद्वार बस अड्डे से रात में 8:30 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। अयोध्या धाम से वापसी के लिए शाम 5:30 बजे चलेगी। प्रतियात्री का किराया हरिद्वार से अयोध्या तक 970 रुपये और ऋषिकेश से 1125 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस के यहां होंगे स्टॉपेज

एआरएम सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि अयोध्या जाने वाली बस का स्टॉपेज नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर, मिलक, बरेली, कटरा, तिलहर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सिंधौली, लखनऊ, अवध, बाराबंकी आदि होंगे। इन स्टॉपेजों से होते हुए बस अयोध्या पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand : सरकारी और निजी सभी स्कूलों में साल में दस दिन रहेगा बैग फ्री डे, कराई जाएंगी ये गतिविधियां

गोरखपुर को जोड़ने में भी अहम

अयोध्या के लिए शुरू हुई बस गोरखपुर को जोड़ने के लिए भी कारगर साबित होगी। अभी तक ट्रेनों या फिर निजी वाहन से गोरखपुर के लिए लोग रवाना होते थे। लेकिन अब रोडवेज बस अयोध्या तक जा सकेंगे और फिर यहां से गोरखपुर के लिए बड़ी आसानी से अन्य बस उपलब्ध हो जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed