{"_id":"1b43d7abdbdfe199a86d041c8308cfc7","slug":"suspicious-man-trying-to-enter-in-ima","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए में संदिग्ध युवक के घुसने पर हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए में संदिग्ध युवक के घुसने पर हड़कंप
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Apr 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
स्थान-आईएमए का रांगड़वाला गेट, रात के करीब पौने दस बजे का समय था। एक युवक तेजी से गेट के रास्ते अंदर की तरफ लपका। गेट पर सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया।
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी को उड़ाने की धमकी के बीच हुई इस घटना से हड़कंप स्वाभाविक था। आर्मी ने पूछताछ के बाद युवक को कैंट थाने भेज दिया।
संदिग्ध आतंकी निकला पागल
आतंकवादी संगठन के नाम से 28 अप्रैल को भेजे गए पत्र में आईएमए के अलावा कई शैक्षिक संस्थानों में आठ अप्रैल तक धमकों की धमकी दी गई थी। इसी बीच शुक्रवार रात आईएमए में हुई घटना ने सेना और खुफिया तंत्र की नींद उड़ा दी।
विज्ञापन
कैंट थाने में शनिवार तड़के तक चली पूछताछ में युवक ने पुलिस को खूब छकाया। उसके उल-जुलूल जवाबों को पहले तो गुमराह करने की कोशिश माना गया, लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद यह साफ हो गया कि उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है।
विज्ञापन
पंजाब का है रहने वाला
जांच में पता चला कि पंजाब के संगरूर जिले मेंगुजरो गांव के रहने वाले इस 21 वर्षीय युवक का नाम गुरुवंत सिंह है। एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने बताया कि परिजनों के अलावा गांव के प्रधान से बात हुई तो पता चला कि एक दुर्घटना के बाद उसकी दिमागी हालत बिगड़ गई थी।
ऐसे में किसी तरह की कार्रवाई का सवाल नहीं है। सूचना मिलने पर गुरुवंत सिंह के परिजन देहरादून के लिए रवाना हो गए। सुबह तक उनके यहां पहुंचने की उम्मीद है।