बेटा गया वैष्णा देवी तो पिता ने घर किया बंद और हो गया गायब, ताला खुलने के बाद उड़े सबके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के बाद से ही ससुर लापता है। पुलिस को शक है कि हत्या में उसका हाथ हो सकता है। टीचर कॉलोनी वार्ड 16 निवासी अवतार सिंह क्षेत्र की किसी फैक्ट्री में काम करता है।
उसकी पत्नी चरनजीत कौर उर्फ पार्वती (53) लोगों के घरों में चूल्हा चौका करती थी, वहीं बेटा मनजीत किच्छा में ही कपड़ों की एक दुकान में सेल्समैन है।
चाबी पड़ोसियों को देकर कहीं चला गया अवतार सिंह
ढाई साल पहले उसके बेटे मनजीत सिंह का विवाह सैजना निवासी मनदीप कौर (26) से हुआ था। तीन दिन पहले मनजीत वैष्णो देवी के दर्शनों को चला गया था।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे अवतार सिंह घर में ताला लगाने के बाद चाबी पड़ोसियों को देकर कहीं चला गया।
इधर, वैष्णो देवी गए मनजीत ने रात करीब दस बजे घर पर फोन किया लेकिन मां और पत्नी में से किसी ने भी उसका फोन नहीं उठाया। तब उसने पड़ोसियों को फोन कर घर पर बात कराने को कहा।
हत्या में हो सकता है अवतार सिंह का हाथ
उसके कहने पर पड़ोसियों ने घर खोलकर देखा तो भीतर चरनजीत कौर और मनदीप कौर मृत पड़े मिले। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल एमसी पांडे मौके पर पहुंचे।
मृतकों के गले पर निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई होगी। अवतार सिंह के अचानक घर में ताला लगाकर चले जाने और बंद घर में सास-बहू की लाश मिलने से पुलिस को शक है कि हत्या में अवतार सिंह का हाथ हो सकता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।