{"_id":"2c85c4edbe287b97a45312e46c32254f","slug":"suspicious-death-of-woman-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार रोककर हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार रोककर हुआ पोस्टमार्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
Updated Sun, 26 Oct 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया।
विज्ञापन
वहीं, मायके पक्ष नें ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
खानपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सतीश की पत्नी सुरेशो (35) रविवार की सुबह अचेत हालत में कमरे में पड़ी थी। ससुराल के लोग उसे चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोग आनन फानन में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस और मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी।
शवयात्रा रुकवाकर भेजा पोस्टमार्टम
मौके पर पहुंचकर उन्होंने शवयात्रा रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता फूल सिंह निवासी नसीरपुर कलां, पथरी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
साथ आए गामीणों ने आरोपी ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर हंगामा किया।
नहीं मिली तहरीर
चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पहले की थी शिकायत
मृतका सुरेशो ने एक पखवाड़े पूर्व ही ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई थी।
मृतका के पिता फूल सिंह का आरोप है कि ससुरालवाले सुरेशो को काफी समय से परेशान कर रहे थे एक पखवाड़ा पहले भी उसने इस बारे मे शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने इस बारे में शिकायत मिलने से इनकार किया।