{"_id":"69a87483ce35077eae066b65","slug":"suspicious-death-of-married-woman-three-months-after-marriage-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
Thu, 05 Mar 2026 10:52 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:52 AM IST
सार
रुद्रप्रयाग निवासी मृतका के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के समय उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के महज तीन महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका कहकशा आलम का निकाह 19 नवंबर 2025 को रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। रुद्रप्रयाग निवासी मृतका के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के समय उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को मृतका ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके बाद 3 मार्च की रात करीब 11 बजे भी मृतका ने फोन कर बताया कि पति, सास, ससुर, देवर और ननद रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे ससुर यासीन का फोन आया कि कहकशा की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलने पर परिवार देहरादून पहुंचा, जहां अस्पताल में पता चला कि महिला को ससुराल पक्ष मृत अवस्था में लेकर आया था।
मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति शहबाज, सास खुशनुदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज के लालच में उनकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।