फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspended ias officer pankaj pandey resumed after nh 74 scam in uttarakhand 

एनएच 74 घोटाले में निलंबित आईएएस पंकज पांडेय सात महीने बाद बहाल, पोस्टिंग ऑर्डर का इंतजार

Fri, 03 May 2019 09:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 May 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Suspended ias officer pankaj pandey resumed after nh 74 scam in uttarakhand 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

एनएच 74 भूमि अधिग्रहण प्रकरण में निलंबित आईएएस पंकज पांडेय को सरकार ने शुक्रवार को बहाल कर दिया। पंकज को सरकार ने एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर भूमि अधिग्रहण में बरती अनियमितताओं के लिए 11 सितंबर, 2018 को निलंबित किया था।

विज्ञापन


पंकज के साथ एक अन्य आईएएस चंद्रेश यादव भी निलंबित हुए थे, लेकिन सरकार ने उन्हें पहले ही बहाल कर दिया था। दोनों अधिकारियों को चार्जशीट देने के बाद जांच जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 की भूमि अधिग्रहण के दौरान आईएएस पंकज ऊधमसिंह नगर जनपद के जिलाधिकारी थे।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण पर लगे आरोपों की जांच में सरकारी भूमि पर कब्जाधारियों को मुआवजा वितरित करने के साथ अन्य वित्तीय और प्रक्रियात्मक गड़बड़ियां मिलीं। इसके बाद सरकार ने एसआईटी गठित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने आईएएस पंकज पांडेय और चंद्रेश यादव को भूमि अधिग्रहण के नाम पर बरती अनियमितताओं के लिए आरोपी पाया। इसके अलावा कई पीसीएस और अन्य राजस्व अधिकारी भी आरोपी पाए गए, जिनमें से अधिकांश जेल गए।

शासन ने दोनों आईएएस अफसरों को निलंबित कर चार्जशीट सौंपी। चार्जशीट का जवाब दाखिल करने के बाद पंकज के प्रकरण में आईएएस भूपेंद्र कौर औलख को जांच अधिकारी बनाया, जबकि चंद्रेश की जांच आईएएस शैलेश बगौली कर रहे हैं।

चंद्रेश को सरकार ने बहाल कर दिया लेकिन पंकज का मामला लटका रहा। सात माह बाद पंकज के निलंबन बहाल करने के पत्र के बाद कार्मिक विभाग ने उनकी बहाली का शुक्रवार को आदेश जारी किया। आचार संहिता के चलते कार्मिक विभाग ने अभी पंकज की पोस्टिंग नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed