फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspended IAS officer chandresh yadav Resumed

400 करोड़ के एनएच-74 घोटाले में निलंबित आईएएस चंद्रेश यादव को राहत, राज्य सरकार ने किया बहाल

Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Suspended IAS officer chandresh yadav Resumed
आईएएस चंद्रेश यादव

प्रदेश सरकार ने एनएच 74 घोटाले के आरोप में निलंबित किये गए आईएएस अधिकारी चंद्रेश यादव को बहाल कर दिया है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने बुधवार को यादव के निलंबन बहाली के आदेश जारी किए।

विज्ञापन


बता दें कि एनएच-74 घोटाले में निलंबित आईएएस अफसर चंद्रेश यादव ने बहाली के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। अनुरोध के पीछे तर्क है कि अखिल भारतीय सेवा नियमावली के प्रावधान के मुताबिक  इस सेवा के किसी अफसर को राज्य सरकार 30 दिन तक ही निलंबित रख सकती है। 
विज्ञापन


यहां पढ़ें आदेश
//spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/11/28/46872830-207143276866723-98171033852313600-n_5bfe85b01dcb0.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन एक माह से आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार को इसकी वजह बताते हुए केंद्र से मंजूरी लेनी होगी। चंद्रेश का कहना है कि 30 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है और राज्य ने निलंबन बढ़ाने के लिए केंद्र को कुछ नहीं लिखा है।  

उत्तराखंड में करीब 400 करोड़ के महाघोटाले में सरकार पांच पीसीएस अफसरों समेत 22 लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। एनएच 74 मुआवजा घोटाले की जांच में पीसीएस अफसरों समेत 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें दो नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग के कर्मचारी और किसान व बिचौलिए शामिल हैं। मामले में एक एसडीएम और तहसीलदार जेल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed