देहरादूनः आखिर गईं कहां स्कूल से गायब हुईं 22 शिक्षिकाएं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पहाड़ के दूरदराज के जनपदों से तबादला पाकर देहरादून पहुंचीं 22 शिक्षिकाएं अब कहा हैं, विभाग को इसकी जानकारी नहीं हैं। सस्पेंड के आदेश के बाद से इन शिक्षिकाओं ने स्कूल और अटैच कार्यालय में उपस्थिति भी दर्ज नहीं कराई है।
प्रदेश में शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर हुए तबादलों के बाद पौड़ी, टिहरी, चमोली आदि जनपदों से 22 शिक्षिकाएं दून पहुंची थीं।
तबादला नियमावली के अनुसार इन शिक्षिकाओं को दुर्गम में भेजा जाना था। विभाग की ओर से इन्हें दून जनपद के चकराता और कालसी ब्लॉक के दुर्गम विद्यालयों में भेजा गया। लेकिन शिक्षिकाओं ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
शिक्षिकाओं ने अब तक नहीं लिए सस्पेंड ऑर्डर
शिक्षा महानिदेशक के निर्देश के बाद इन शिक्षिकाओं को सस्पेंड किया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिक्षिकाओं ने अब तक अपने सस्पेंड ऑर्डर तक नहीं लिए।
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा मेहरबान सिंह बिष्ट का कहना है कि शिक्षिकाएं कहा हैं विभाग को इसकी जानकारी नहीं हैं।
विभाग में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम जब अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं तो शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मैं प्रकरण की समीक्षा कर जरूरत पड़ी तो इनकी सर्विस ब्रेक करूंगा।
- डी. सेंथिल पांडियन, शिक्षा महानिदेशक