फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   suspected Maoist in udhamsingh nagar forest.

उत्तराखंड के जंगल में दिखे हथियारबंद संदिग्ध, माओवादी तो नहीं?

Wed, 10 Aug 2016 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 10 Aug 2016 07:55 AM IST
विज्ञापन
suspected Maoist in udhamsingh nagar forest.
संदिग्धों के लिए कांबिंग अभियान चलाती टीम - फोटो : AmarUjala

ऊधमसिंह नगर स्थित ध्यानपुर के जंगल में एक दर्जन हथियारबंद संदिग्धों के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। खुफिया विभाग द्वारा जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में खटीमा, झनकईया व नानकमत्ता पुलिस के साथ ही एसओटीएफ, एटीएफ व पीएसी ने रंसाली के जंगलों में सघन कांबिंग अभियान चलाया। परंतु, संदिग्धों का कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


शनिवार रात ध्यानपुर के जंगल में एक दर्जन हथियारबंद संदिग्ध लोग दिखाई दिए। हथियारबंद लोगों ने ध्यानपुर गांव के एक दुकानदार से तंबाकू ली। रविवार देर शाम संदिग्ध फिर गांव की मीट की दुकान पर पहुंचे व आठ किलो मीट खरीदकर फिर जंगल में घुस गए। संदिग्धों को गांव में देखे जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा ध्यानपुर पहुंचकर मामले की जांच की गई। 

विज्ञापन

एएसपी के निर्देशन में चल रहा कांबिंग अभियान

suspected Maoist in udhamsingh nagar forest.
search operation - फोटो : demo pic

उच्चाधिकारियों के मामला संज्ञान में आने पर मंगलवार को जिला मुख्यालय से दो प्लाटून 31वीं व 46वीं पीएसी, एसओटीएफ, एवं वन कर्मियों के साथ ही खटीमा, झनकईया थाने से भारी फोर्स पहुंची।

एएसपी पंकज भट्ट के निर्देश में पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। एक टीम का नेतृत्व सीओ खटीमा आरएस टोलिया व दूसरी टीम का नेतृत्व झनकईया थानाध्यक्ष नरेश पाल ने किया।

एएसपी थाने में मौजूद रह कांबिंग अभियान पर नजर बनाए हुए थे। टीमों ने जंगल में जानवर चुगा रहे ग्रामीणों के साथ ही वन गुजरों से भी पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की एक टीम लौटी नहीं थी। पुलिस संदिग्धों के माओवादी होने की आशंका को ध्यान में रखकर भी नजर रख रही है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं माओवादी

suspected Maoist in udhamsingh nagar forest.
माओवादी - फोटो : demo pic

नानकमत्ता के जंगल नेपाल से लगती सीमा के चलते काफी संवेदनशील हैं। नेपाल से खुली सीमा एवं कई चोर रास्तों के चलते नेपाल के माओवादी नेपाल सरकार द्वारा सख्ती करने पर भारत के जंगलों की ओर आ जाते हैं।

2004 में पुलिस द्वारा हंसपुर खत्ता के 100 फिटिया में माओवादियों का कैंप पकड़ा था। कैंप से माओवादी सहित व भारी मात्रा में हथियार बरामद करने के साथ ही प्रशिक्षण लेते एक दर्जन माओवादी पकड़े गए थे। 2007 में भी पुलिस ने माओवादी सरगना प्रशांत राही को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed