फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspected in Arms Act got punishment after three years

POP के दौरान पकड़े गए संदिग्ध को आर्म्स एक्ट में तीन साल की कैद

Tue, 11 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Suspected in Arms Act got punishment after three years

आर्म्स एक्ट में आरोप साबित होने पर एडीजे चतुर्थ ब्रजेंद्र सिंह की अदालत ने दोषी को तीन वर्ष की कैद एवं पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र का वर्ष 2010 का है। दोषी को आतंकी होने के संदेह में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड से पहले गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि एक दिसंबर 2010 की रात साढ़े दस बजे क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आतंकी होने के संदेह में गुलाम नबी शेख उर्फ जान मोहम्मद उर्फ तनवीर निवासी जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उसके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। जांच में पुलिस ने जान मोहम्मद के कश्मीरी आतंकी होने का दावा किया। पुलिस का दावा था कि जान मोहम्मद जम्मू एवं कश्मीर में एक आतंकी संगठन का एरिया कमांडर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे आईएमए की पासिंग आउट परेड से पहले गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह यहां क्लेमेंटटाउन में पिछले काफी समय से रह रहा था। लेकिन अभियोजन पक्ष अदालत में इस तरह का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिससे यह साबित होता हो कि वह कश्मीरी आतंकवादी था। लेकिन उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद होने के मामले में आरोप साबित होने पर अदालत ने उसे यह सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed