{"_id":"43ed6e4384f56a870cb3388c43e9ac67","slug":"sushma-swaraj-rally-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाकिस्तान सिर काट ले गया और सरकार चुप बैठी रही'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पाकिस्तान सिर काट ले गया और सरकार चुप बैठी रही'
अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 30 Apr 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में विपक्ष की नेता भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को यहां जनसभा में कहा कि ये चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि निराशा और हताशा के गर्त में घिरे में देश को उबारने का चुनाव है।
विज्ञापन
कहा कि सीमा पर पाकिस्तान के सैनिक हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले गए और केंद्र सरकार चुप बैठी रही। सरकार ने बगैर सिर के शरीर सैनिकों के घर भेजने का काम किया।
विज्ञापन
आज छोटे-छोट देश हमें आंख दिखा रहे हैं, जिसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही देश तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
मेरी प्रतिष्ठा इस सीट पर
उन्होंने कहा कि यदि अल्मोड़ा सीट मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिष्ठा से जुड़ी है तो इस सीट पर मेरी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।
सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके बही-खाते में जो दस चीजें दिखती हैं, वे हैं महंगाई की मार, भ्रष्टाचार, घोटालों की भरमार, किसानों का हाहाकार, बंद कारोबार, मंद व्यापार, युवा बेरोजगार, महिलाओं से दुराचार, लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से दुर्व्यवहार और सीमा में सैनिकों का सिर काटने जैसा अत्याचार।
विज्ञापन
सवा लाख किसान कर चुके आत्महत्या
देश में सवा लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। रोज नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। साढ़े चार लाख करोड़ के घोटालों की वजह से देश की जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। उद्योगों के लिए साढ़े सात लाख करोड़ के पैकेज फाइलों में कैद हैं।
आठ साल की बच्ची से लेकर 60 साल की बूढ़ी महिला तक सुरक्षित नहीं है। लोकतंत्र की रक्षक संस्थाएं सीएनजी, सीवीसी, सीएसी और जेपीसी के साथ सरकार ने दुर्व्यवहार किया।
कहा देश में परिवर्तन की लहर
उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि देश में परिवर्तन की लहर है। मोदी की नेतृत्व क्षमता, भाजपा के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता और कांग्रेस के प्रति लोगों में गुस्से से भाजपा के पक्ष में माहौल है।
सभा को प्रत्याशी अजय टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत, जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज कठायत, हरीश पांडेय, भीम रजवार आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री दीपक पाठक ने किया।
सुषमा के बगल में बैठने को मची रही होड़
मंच में सुषमा के बगल में बैठने को नेताओं में होड़ लगी रही। सुषमा के दाईं ओर पार्टी के जिलाध्यक्ष को और बाई ओर प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए कुर्सी लगी थी।
प्रत्याशी टम्टा भाषण देने लगे तो महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी उनकी कुर्सी पर बैठ गई और जब जिलाध्यक्ष भाषण देने लगे तो पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत ने उनकी कुर्सी पर कब्जा जमा लिया।